फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salman Khan, Lawrence Bishnoi 170 facebook Accounts on Police Radar

सलमान खान को मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 170 फेसबुक आईडी, कई सच आए सामने

Mon, 29 Oct 2018 03:20 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 29 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan, Lawrence Bishnoi 170 facebook Accounts on Police Radar
gangster lawrence bishnoi
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 170 फेसबुक आईडी हैं, जिनके जरिए साजिशें रची जा रही हैं। कई और नए सच भी सामने आए हैं। यह सब जानकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कुछ आईडी को गिरोह के गुर्गों द्वारा ऑपरेट करने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लारेंस की इन आईडी को हरियाणा के अलावा यूपी और राजस्थान के लोग ऑपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने इस संबंध में सभी जिलों के एसपी के पास पत्र भेजा है। आईडी को ऑपरेट करने वालों पर नजर रखने को कहा है। पिछले दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने कुख्यात लारेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। जो भरतपुर की जेल में बंद है। लारेंस बिश्नेई ने गिरोह के सदस्य हरियाणा के कुख्यात संपत नेहरा को भी सलमान खान को मारने के लिए भेजा था। हालांकि, संपत सुरक्षा अधिक होने के कारण सलमान को मारने में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा और राजस्थान पुलिस की जांच में सामने आया है कि लारेंस बिश्नोई की फेसबुक पर 170 आईडी चल रही हैं। इनमें से 20 आईडी को लगातार अपडेट किया जा रहा है। कुछ आईडी को लारेंस के जेल जाने के बाद रोहतक के अलावा झज्जर, सोनीपत, पानीपत और यूपी के बरेली, आगरा, दिल्ली, और वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के कुछ लोगों ने बनाया है। पुलिस को गिरोह के गुर्गों द्वारा आईडी ऑपरेट करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर आईडी पर लारेंस के जल्द बाहर आने की कही गई है बात

Salman Khan, Lawrence Bishnoi 170 facebook Accounts on Police Radar
salman khan and gangster lawrence bishnoi
फेसबुक पर लारेंस की आईडी लगातार अपडेट की जा रही है। कई आईडी पर जल्द ही लारेंस के बाहर आने की बात लिखी गई है। पुलिस लारेंस की पेशी के दौरान भी सक्रियता बरत रही है। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस से लारेंस की आईडी चलाने वालों की जांच कर कार्रवाई करने को सहयोग मांगा है।

लारेंस बिश्नोई के नाम की कई फेसबुक आईडी सामने आई है। सभी जिलों की पुलिस को जांच को कहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा

सलमान खान को क्यों दी थी जान से मारने की धमकी
लारेंस बिश्नोई समाज से है। बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले के कारण लारेंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

लारेंस गिरोह के अधिकतर गुर्गे हरियाणा के, कई प्रदेशों में फैला है नेटवर्क
लारेंस बिश्नोई का नेटवर्क हरियाणा के अलावा यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान तक फैला हुआ है। गिरोह में 20 से अधिक गुर्गे हरियाणा के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। लारेंस के करीबी संपत नेहरा को रोहतक पुलिस ने ही कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed