{"_id":"663ce376e0191a8b440290bb","slug":"salman-khan-firing-case-anuj-thapan-postmortem-conducted-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Firing Case: अनुज थापन का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस हिरासत में आरोपी ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salman Khan Firing Case: अनुज थापन का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस हिरासत में आरोपी ने की थी खुदकुशी
Thu, 09 May 2024 08:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 09 May 2024 08:24 PM IST
सार
अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में खुदकुशी करने वाले अनुज थापन का पोस्टमार्टम हो गया है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम है।
विज्ञापन
अनुज थापन का पोस्टमार्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में फिल्म अदाकार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में खुदकुशी करने वाले अबोहर के अनुज थापन के शव को यहां के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
हालांकि मुबंई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया था लेकिन मृतक के परिवार की याचिका पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने शव को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल को शव के दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फायरिंग मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिनसे पूछताछ के बाद अबोहर के रहने वाले अनुज थापन नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। लेकिन एक दिन के पश्चात ही अनुज ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
जिसके बाद अनुज का शव पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार को सौंप दिया गया था लेकिन दूसरी ओर अनुज के परिवार का कहना था कि अनुज ने आत्महत्या नहीं की बल्कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। जिसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अनुज का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनुज के शव को वीरवार दोपहर अबोहर से फरीदकोट लाया गया जहां पर उसके विसरे को लेकर फाजिल्का व फरीदकोट पुलिस के बीच चार घंटे तक विवाद भी रहा लेकिन बाद में फरीदकोट पुलिस के विसरा हासिल करने पर सहमति के बाद पोस्टमार्टम किया गया।
इस मौके पर अनुज के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि अनुज ट्रक पर बतौर हेल्पर का काम करता था और उसका लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं था और उसकी गिरफ्तारी भी गैरकानूनी तरीके से की गई थी। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच करवाने की मांग रखी।