फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salman khan brother sohail khan told way to free from drug addiction

सलमान के भाई सोहेल से बताया नशा छोड़ने का तरीका

Sat, 14 Mar 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Mar 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
salman khan brother sohail khan told way to free from drug addiction

सीसीएल को प्रमोट करने सिटी पहुंचे बॉलीवुड स्टार सोहेल खान ने कहा कि पंजाब हमेशा से ही जिंदा दिल इंसान की मिसाल देता आया है। देश को पंजाब ने कई एथलीट और खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन यहां के बारे में जब नशे की बात सुनता हूं तो दिल में दुख होता है।

विज्ञापन


अब पंजाब के युवाओं को जागरूक करने की जिम्मेवारी पैरेंट्स को भी लेनी चाहिए। पैरेंट्स को अपने बच्चों पर किसी एक खेल में जाने का दबाव नहीं बनाना चाहिए, बल्कि उनकी रुचि जानते हुए वही खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन


सोहेल ने कहा कि स्पोर्ट्स ही एक ऐसा तरीका है, जिससे जुड़ने के बाद एनर्जी नशे की तरफ न जाकर खेल की तरफ ही जाती है। छात्र जीवन में वह खुद स्वीमिंग और दूसरे खेल खेलते रहे हैं। अब अपने बच्चों और दूसरों को भी स्पोर्ट्स से जुड़ने की लिए प्रेरित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे से दूर करने को सीसीएल करेगा सहयोग
अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में सीसीएल हर तरीके का सहयोग देन को तैयार है। युवाओं को जागरूक करने के लिए सीसीएल जरूरी कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे को दूर करने के लिए जहां स्पोर्ट्स जरूरी है, वहीं मूवी भी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। जब युवा सलमान, सोनू सूद, सोहेल खान व मुझे देखते हैं तो हमारी बॉडी को देखकर काफी प्रभावित होते हैं और फिर मेहनत करना व डाइट लेना शुरू कर देते हैं।


शेट्टी ने कहा सीसीएल केवल मनोरंजन के लिए नहीं है। यह सामाजिक कार्य भी करती है। हाल में ही सीसीएल की ओर से देश के तकरीबन 100 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर उन्हें बेहतर जीवन जीने का तोहफा दिया गया है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed