{"_id":"d90d80c91280319f3ed4563bc2892780","slug":"salesman-become-owner-of-the-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी कंपनी में सेल्समैन थे, आज खुद की है कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी कंपनी में सेल्समैन थे, आज खुद की है कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चप्पड़चिड़ी (मोहाली)
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो दिन आज भी हमें याद हैं। जब हम दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे। दस से 12 हजार रुपये महीना प्रत्येक को मिलता था।
विज्ञापन
बस जैसे-तैसे कर जीवन चला रहा थे। लेकिन सपने तो जैसे खत्म हो गए थे। इसी बीच 2012 में अचानक इमू पक्षी की मार्केट मंदी पड़ गई। कोई इस पक्षी को रखने के लिए तैयार नहीं था। क्योंकि इस पक्षी से कोई मुनाफा नहीं हो रहा था। लेकिन हमने सोचा क्यों न इमू पाला जाए।
विज्ञापन
हालांकि हमारे लिए भी यह चैलेंज था। क्योंकि अगर प्रोजेक्ट फेल हो जाता, तो काफी नुकसान होता। लेकिन सरकार की तरफ से भी थोड़ा सहयोग मिला और काम चल निकला और आज हमारी लाइफ पूरी तरह बदल गई।
विज्ञापन
यह कहना है इमू फारमिंग एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड एंड फिश फार्मिंग कंपनी के सीईओ गुरदीप सिंह व हरपाल सिंह का।
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में उनकी कंपनी का स्टॉल पंजाब के एक्सिलेंस किसानों के पंडाल में लगा है। उन्होंने बताया कि एक समय था वह मोटरसाइकिल पर चलते थे। लेकिन आज उनके पास दो कार हैं। वहीं, लग्जरी लाइफ स्टाल है। साथ ही उनके अच्छे लोगों से संपर्क हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 1200 के करीब इमू पक्षी हैं। वे जहां मार्केट में इमू का मांस भी बेच रहे हैं। इसके अलावा इसकी फैट से जोड़ों, घुटनों व अन्य दर्द की दवाई तैयार की जा रही हैं।
यह दवाई चेहरे के दाग धब्बों के लिए रामबाण साबित हो रही हैं। जबकि इसके चमड़ी से लेडीज पर्स, जैकेट व अन्य सामान तैयार होता है। वहीं, टांगों की चमड़ी से आकर्षक पिस्टल कवर व अन्य सामान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी से उनका कांट्रेक्ट हो गया है।
चीनी जाएंगे इमू के अंडों के कवर
गुरदीप सिंह ने बताया कि इमू के अंडे के कवर की चीन में काफी मांग है। वहां पर इस पर आकर्षक पेंटिंग आदि बनाई जाती है। चीन की कंपनी ने भी उनसे संपर्क किया है। जल्दी ही वे इमू के अंडों के कवर चीन भेजेंगे।