फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sale and purchase of tobacco banned within 100 yards of schools

Chandigarh News: स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री और खरीद पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Mon, 26 Dec 2022 03:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 03:16 PM IST
सार

डीएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने लेकर जीएमएसएसएस-23 में नाटक का मंचन करवाया गया। वहीं स्कूलों के आस-पास के क्षेत्रों में भी ध्यान रखा जा रहा है कि बच्चों को नशा नहीं बेचा जाए।

विज्ञापन
Sale and purchase of tobacco banned within 100 yards of schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई आदेश का उल्लघंन करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। स्कूलों के बाहर तंबाकू की स्टॉल और सजाई जा रही दुकानों के मुद्दे पर अमर उजाला ने 19 दिसंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ पुलिस और डीसी दफ्तर के कलस्टर अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई। साथ ही पुलिस के अधिकारी स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक कर इसके नुकसान के बारे में समझाया जा रहा है।

विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों को भारत सरकार की तरफ से जारी की गई तंबाकू फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस गाइडलाइंस रिवाइज्ड-2020 को लागू करवाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को भी तंबाकू जागरुकता को लेकर पत्र जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूलों के बाहर बच्चों में नशे के सेवन को लेकर स्कूलों सहित चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था बनाई गई है, जिससे बच्चों को इस नकारात्मकता से बचाया जा सके।
विज्ञापन


जीएमएसएसएस-23 में नशे के खिलाफ करवाया नाटक
डीएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने लेकर जीएमएसएसएस-23 में नाटक का मंचन करवाया गया। वहीं स्कूलों के आस-पास के क्षेत्रों में भी ध्यान रखा जा रहा है कि बच्चों को नशा नहीं बेचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमएसएसएस-रायपुरखुर्द में अभिभावकों को किया जागरूक
रायपुरखुर्द स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी सुखविंदर पाल सोंधी ने स्कूल में बच्चों के साथ नशे को लेकर चर्चा की और इसके नुकसान बताए। छात्रों से कहा गया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में नशा करने वाले या नशीला पदार्थ बेचने वाले व्यक्तियों के बारे में पुलिस विभाग को सूचित करें। विद्यार्थियों ने अपने परिवार को नशे की लत से बचाने का संकल्प लिया। स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल के आसपास के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को निर्देश दिया कि यह नो तंबाकू जोन है और स्कूल के आसपास नशे को नहीं बेचा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed