फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salary increament to citco employess since 2014

सिटको के कर्मचारियों के लिए बड़ी गुड न्यूज

Tue, 30 Jun 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़ Updated Tue, 30 Jun 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
salary increament to citco employess since 2014

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग हुई। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में सिटको चेयरमैन और गृहसचिव अनुराग अग्रवाल की अगुवाई में हुई मीटिंग में सिटको डायरेक्टर कविता सिंह समेत बोर्ड के अन्य सदस्य भी शामिल थे। मीटिंग एजेंडे में शामिल अधिकतर प्रस्तावों को बोर्ड ने पास कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोर्ड ने सिटको के करीब 1200 कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सभी कर्मचारियों को 2014 से बंद इंक्रीमेंट को जारी करने का फैसला मीटिंग में लिया गया है। सिटको के अधीन चल रहे विभिन्न होटल में घाटे के चलते इंक्रीमेंट रोक दिया गया था।
विज्ञापन


सिटको के विभिन्न होटल की आय बढ़ाने को लेकर नई प्लानिंग पर भी काफी लंबी चर्चा हुई। बैठक में सिटको के होटलों की नए सिरे से मार्केटिंग करने का फैसला लिया गया है। मार्केटिंग मैनेजर सहित अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की जाएगी। सिटको देश-विदेश से पयर्टकों को आकर्षित करने के लिए ट्रेवल एजेंट के साथ टाईअप करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही सिटको का नया टूरिज्म ई पोर्टल भी शुरू होगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में 2015 के पहले तिमाही के कामकाज की समीक्षा भी की गई।

एक्सटेंशन पर फैसला लटका
सिटको की विभिन्न यूनिट में कार्यरत कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन का मामला भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में उठा, लेकिन मामले पर कोई फैसला नहीं हो सका। सिटको ने घाटे के चलते कर्मचारियों को एक्सटेंशन न देने का फैसला पिछली मीटिंग में लिया था।


अन्य विभागों की तरह सिटको कर्मचारियों को लाभ देने के लिए सिटको वर्कर यूनियन ने सिटको चेयरमैन अनुराग अग्रवाल और एडवाइजर विजय कुमार देव को ज्ञापन भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed