{"_id":"59e6399ccdb2d600fcf269d4d38bdf82","slug":"salary-increament-gift-for-fire-fighters-of-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर फाइटर्स को दीवाली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर फाइटर्स को दीवाली का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर डिपार्टमेंट में काम कर रहे कर्मचारियों को प्रशासन ने दिवाली का तोहफा देते हुए उनकी ग्रेड पे पंजाब के बराबर कर दी है। फायरमैन की ग्रेड पे 1900 से 2400 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
लीडिंग फायरमैन की ग्रेड पे 2400 से 2800 और सब फायर ऑफिसर की 3600 से बढ़ाकर 4200 रुपये कर दी गई है। इनसे इनके वेतन में सभी भत्ते आदि मिलाकर 1500 से 2000 रुपये महीने की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को ज्वाइंट सेक्रेटरी होम एमएम संभ्रवाल ने यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल की मंजूरी के बाद ये आदेश जारी किए।
संभ्रवाल ने कहा कि इन कर्मचारियों की ग्रेड पे दिसंबर 2011 से बढ़ाई गई है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बाजवा ने प्रशासन के इस फैसले की सराहना की।
विज्ञापन