फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saksham Seva Award to Shiv for acting in Rab Di Awaz film

Chandigarh News: रब दी आवाज फिल्म में अभिनय के लिए शिव को सक्षम सेवा पुरस्कार

Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Saksham Seva Award to Shiv for acting in Rab Di Awaz film
चंडीगढ़। पीजीआई में डिफरेंटली एबल्ड एंप्लाइज यूनियन और सक्षम संस्था ने शनिवार को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दिव्यांगजन आयुक्त माधवी कटारिया ने दिव्यांगजनों को सहायता व समर्थन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान शिव को रब दी आवाज फिल्म में उनके अभिनय के लिए सक्षम सेवा पुरस्कार और सत्यवीर डागर को दिव्यांगजन के कल्याण के लिए उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीजीआई की मुख्य नर्सिंग अधिकारी जसपाल कौर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति तथा समर्थन की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष रवि कुमार और डॉ रमेश कटारिया भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सत्यवीर डागर ने दिव्यांगों के अधिकारों तथा सरकार द्वारा जारी नियमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सतीश कुमार गुर्जर, ओमप्रकाश धाकड़, जलाराम, परविंदर सिंह, श्याम भारती और नवजोत कौर के साथ ही पीजीआई दिव्यांग कर्मचारी संघ और सक्षम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed