फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saini met the Home Minister gave information about IPS Puran and ASI Lathar case

Chandigarh News: गृहमंत्री से मिले सैनी, आईपीएस पूरण व एएसआई लाठर मामले की दी जानकारी

Sun, 19 Oct 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Saini met the Home Minister gave information about IPS Puran and ASI Lathar case
- प्रदेश सरकार के कार्यकाल, संकल्प पत्र के किए वादों व प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में रैली से पूर्व गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की। इस दौरान सैनी ने गृहमंत्री शाह को आईपीएस पूरण कुमार, एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या मामले की विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर, सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने, चुनावी संकल्प पत्र में किए वादों को पूरा करने सहित अन्य अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इसके बाद सीएम सैनी ने रैली में जनता को संबोधित करते हुए एनडीए की जीत का दावा किया।


बिहार विधानसभा चुनाव में निर्धारित अपनी रैली करने दोपहर के समय सीएम सैनी बिहार पहुंचे। वहां सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने इन दिनों राष्ट्रीय मुद्दा बनने वाले प्रदेश के चर्चित आईपीएस पूरण कुमार आत्महत्या के मामले की विस्तार से जानकारी साझा की। सीएम ने बताया कि सरकार की ओर से इस मामले में किस तरह क्या-क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या मामले में अब तक होने वाली कार्रवाई और परिवार के लिए की गई घोषणा के बारे में गृहमंत्री बताया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 17 अक्तूबर को हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 के एक साल पूरा होने पर किए गए कार्यों पर भी चर्चा की। सीएम ने बताया कि भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में किए 217 वादों में से 48 को पूरा किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोनीपत में निर्धारित दौरा रद्द होने पर भी सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की। बताया जा रहा है कि शाह ने सीएम सैनी को भरोसा दिया है कि जल्द हरियाणा की धरती पर रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed