फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sahil spread happiness in the lives of four before leaving this world.

Chandigarh News: साहिल ने दुनिया से जाते-जाते चार की जिंदगी में बिखेरी खुशियां

Mon, 18 Mar 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Sahil spread happiness in the lives of four before leaving this world.
चंडीगढ़। हरियाणा के कैथल निवासी 20 साल के साहिल ने दुनिया से जाते हुए भी चार लोगों की जिंदगी में खुशियां बिखेरी हैं। 10 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर साहिल को सिर में आई गंभीर चोट के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से 10 मार्च को ही पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान 13 मार्च को साहिल को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की सहमति से साहिल का अंगदान कराया गया। अंगदान में मिले हृदय को ग्रीन कॉरिडोर से चेन्नई भेजा गया, जबकि दोनों कॉर्निया और एक किडनी पीजीआई में पंजीकृत तीन मरीजों को प्रत्यारोपित किया गया।
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने अंगदाता परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि साहिल के परिवार की ओर से किया गया दान परोपकारिता के गहरे प्रभाव और त्रासदी को जीवन के अवसर में बदलने की ताकत का प्रमाण है। प्रो. विवेक का कहना है कि अपने ही परिवार के सदस्य की दुखद मृत्यु के बीच, कुछ अजनबियों की जान बचाने के बारे में सोचना अप्रत्याशित और अकल्पनीय है। उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन


पिता ने कहा, अंगदान से मिली सांत्वना

पिता का कहना है कि अपने बेटे के अंगों को दान कर इस बात की सांत्वना मिली है कि उससे दूसरों को जीवन का नया मौका मिलेगा। हमने ऐसा इसलिए किया है ताकि हमारा बेटा दूसरों के माध्यम से जीवित रहे। हम अंगदान करने वाले लोगों को यह एहसास कराने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं कि मृत्यु चीजों का अंत नहीं है, लोग दूसरों के माध्यम से जीवित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed