फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Safety Tools, Must Read the Story

सुरक्षा ऐसी, आपकी मुट्ठी में होगा आपका घर

Fri, 08 Aug 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Aug 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
Safety Tools, Must Read the Story

सिक्योर नार्थ में घर की सुरक्षा का सारा इंतजाम है। इसमें स्मार्ट लिविंग का कांसेप्ट भी है और घर के आसपास नजर रखने का सिस्टम भी। ये सिस्टम आपको हमेशा कनेक्ट रखेगा।

विज्ञापन


एपीएस सिक्योरिटी इंटरकाम
एपीएस सिक्योरिटी इंटरकाम आपके हरेक रूम को कनेक्ट कर देगा। इसकी कनेक्टिविटी रियल टाइम विजिटर ट्रैकिंग के साथ होगी। जिससे बाहर से आने वाले की पूरी जानकारी आपके पास होगी। यह फोर जोन सिक्योरिटी सिस्टम है। जिसमें सिक्योरिटी अलर्ट काल आएगी। इसमें सीएमएस अलर्ट का विकल्प भी है।
विज्ञापन


यह पूरा सिस्टम एक सिम कार्ड से कनेक्ट होगा। घर में जरा सी हलचल होने पर आपको मैसेज आ जाएगा। इस सिस्टम के माध्यम से वाल्यूम कंट्रोल, एसी और अन्य डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बाक्स ट्रैकिंग सिस्टम
यह यूनीक फीचर्स के साथ डेवलप किया गया सिस्टम है। ब्लैक बाक्स के माध्यम से वाहनों को ट्रैक किया जा सकता है। इसमें जीपीएस, जीपीआरएस का प्रयोग करके कंप्यूटर स्क्रीन पर जानकारी हासिल की जा सकती है। इस सिस्टम को कार में लगा दिया जाता है।

कंपनी के साफ्टवेयर के माध्यम से इस सिस्टम का लिंक कंप्यूटर या मोबाइल फोन से जोड़ दिया जाता है। हाईटेक्स प्वाइंट टेक्नोलॉजी के एआरएम मार्केटिंग और सेल्स अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस सिस्टम का उपयोग ड्राइवरों की ट्रैकिंग करने और पेट्रोल या डीजल की मात्रा की जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है। इसकी कीमत-8900 रुपये है।

अंडर वाटर कैमरा
ब्रिस्टो सिक्योरिटी सिस्टम का यह अंडरवाटर कैमरा अपनी तरह का पहला कैमरा है जिसके माध्यम से पांच मीटर गहरे पानी में भी तस्वीर खींची जा सकती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बीएस भाथल ने कहा कि ऐसे कैमरा भारतीय जांच एजेंसियों के लिए बेहतरीन हैँ। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे कैमरे की रेंज यूएस में ही उपलब्ध थी लेकिन अब यह रेंज चंडीगढ़ में उपलब्ध है।


स्पेशल फिश आई कैमरा
एमएक्स एमडीआर टेक्नोलॉजी लिमिटेड स्पेशल फिश आई कैमरा लांच किया है। इसे 260 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। यह आईपी कैमरा है। इस कैमरे की खूबी है कि इसकी मदद से आप अपने घर के आसपास की पूरी सिक्योरिटी रख सकते हैं। इसकी कीमत दस हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed