फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Safe Tech Award: 43 fire heroes from Chandigarh, Punjab and Haryana received honours

सेफ टेक अवार्ड : चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 43 फायर हीरोज को मिला सम्मान

Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Safe Tech Award: 43 fire heroes from Chandigarh, Punjab and Haryana received honours
चंडीगढ़। जीरो एक्सीडेंट एट वर्क प्लेस अभियान को मजबूती देने की दिशा में नगर निगम के सहयोग से सेक्टर-17 स्थित एक निजी होटल में सोमवार को ‘सेफ टेक अवार्ड एंड कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता दिलवाने में संबंधित कार्यक्षेत्र के विशेषज्ञों ने विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान फायर हीरोज के रूप में चंडीगए़, पंजाब हरियाणा के 43 फायर फाइटर्स और फायर मैनेजर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजक एनके गुप्ता ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों में फायर एक्सीडेंट्स जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान सुरक्षा के बचावों के प्रति सजगता प्रदान करवाना है। साथ ही समाज में उन हीरोज को सम्मानित करना है जो अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान और संपत्तियों की सुरक्षा करते हैं। नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर गुरजिंदर सिंह सोढ़ी, पंजाब सरकार के फायर एडवाइजर भूपिंदर सिंह, चंडीगढ़ स्थित स्टेशन फायर ऑफिसर जगतार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इनमें चंडीगढ़ के फायर विभाग में कार्यरत जगतार सिंह संधू, लाल बहादुर, कुलविंदर सिंह, लवप्रीत बोलिना, स्वर्ण चंद, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, जसविंदर सिंह बंगू, अमरेन्द्र सिंह संधू के अलावा पीजीआई के राजेश कुमार और पीएस सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन

सेमिनार में आगजनी से सेफ्टी पर चर्चा
सेमिनार में विशेषज्ञों ने आगजनी के दौरान सेफ एवाक्यूऐशन, मॉडर्न फायर सेफ्टी ट्रेनिंग, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, वर्कर्स सेफ्टी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। विशेषज्ञों का मत था कि आग की दुघर्टनाओं के प्रति पहले से बरती गई सावधानियां और इसके प्रति जागरूकता से देश में असंख्य जानें और करोड़ों रुपये की संपत्तियों को बचाया जा सकता है, इसलिए लोग इस सवंदेनशील विषय को हमेशा गंभीरता से लें। इस अवसर पर फायर सेफ्टी उपकरणों और सेवाओं की एक लघु प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। फायर ऑफिसर नवीन कुमार और फायर कंसल्टेंट अनुज अग्रवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed