फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sadhvi controvertional statement against muslim hindu

'यदि मुसलमान बढ़े तो हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में'

Sun, 12 Apr 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 12 Apr 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
sadhvi controvertional statement against muslim hindu

अगर हिंदू धर्म को बचाना है तो हिंदुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने होंगे। यदि ऐसा नहीं किया तो 2030 तक मुसलमानों की संख्या हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी। इससे हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। ये कहना है अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर का।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के नेताओं को हिंदू हित की चिंता अब नहीं रही सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करते हैं। अगर आज नाथूराम गोडसे, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, सुखदेव सिंह शहीद जैसे नेता जीवित होते तो कश्मीर से धारा-370 हट जाती और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो जाता।
विज्ञापन


उनका कहना है कि देशभर में महासभा नाथूराम गोडसे कि प्रतिमा लगाने को लेकर सक्रिय है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बडे़ पैमाने पर राजस्थान में प्रतिमा बनवा ली हैं, शीघ्र ही प्रतिमा लगाने कि प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में हिंदू महासभा इकाई को प्रतिमा सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा हरियाणा में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने को लेकर सरकार से जगह उपलब्ध करवाने की मांग करेगी। यदि सरकार ने जगह उपलब्ध नहीं करवाई तो हिंदू महासभा अंबाला स्थित अपने भवन में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित कर देगी।

सरकार को प्रज्ञा ठाकुर को रिहा करना चाहिए

sadhvi controvertional statement against muslim hindu

साध्वी ने कहा कि मुंबई हमले के मास्टर माइंड आतंकवादी लख्वी को पाकिस्तान की लाहौर कोर्ट रिहा कर सकती है तो भारत सरकार हिंदुवादी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को क्यों नहीं रिहा कर सकती। सरकार को प्रज्ञा ठाकुर को रिहा करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हिंदू धर्म को बचाना है तो हिंदुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने होंगे। यदि ऐसा नहीं किया तो 2030 तक मुसलमानों की संख्या हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी। इससे हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। आए दिन बढ़ रही रेप कि घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करता है, उसको अंग हीन कर हाथ-पांव काट देने चाहिए, तभी ऐसी घटनाएं रुक सकती हैं।

इस मौके पर हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, पार्टी के सीनियर प्रवक्ता ललित भारद्वाज, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला प्रधान संजय सहराण, राजीव ठाकुर,  सुभाष चंद  नयोलिया, राजीव पाहवा सहित हिंदू महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed