फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sadhu died in a road accident in Khanna of Punjab

Khanna News: खन्ना में सड़क हादसे में साधु की मौत पर हंगामा, भड़के लोगों ने रोड किया जाम

Thu, 17 Aug 2023 11:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 11:53 PM IST
सार

धरना खत्म करवाने के लिए डीएसपी (खन्ना) राजेश कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिवार वालों से बातचीत की और मामले में दोबारा बयान दर्ज करवाने को कहा। डीएसपी ने परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार ने धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Sadhu died in a road accident in Khanna of Punjab
धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खन्ना में नेशनल हाईवे पर सिविल अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ट्रैफिक रोककर धरना लगा दिया। गुरुवार सुबह एक साधु की मौत के बाद यह धरना लगाया गया। मृतक की पहचान साधू रामा गिरि के रूप में हुई है। परिवार ने मामले में खन्ना पुलिस के एएसआई पर गलत बयान दर्ज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतक के परिवार ने बताया कि गुरुवार सुबह साधु संत समाज अपनी गाड़ी से पटियाला से लुधियाना जा रहे थे। जैसे वह खन्ना जीटी रोड पर बने गांव अलौंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दो हिस्से हो गए। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी लोगों को मामूली चोट आई। 
विज्ञापन


उन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले की जांच कर रहे थानेदार ने गलत बयान दर्ज किया और उन्हें जबरन साइन करने को कहा। परिवार ने कहा कि एएसआई ने कार चालक को बचाने की कोशिश की। इसी आरोप में परिवार ने धरना लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने दिलाया इंसाफ का भरोसा

धरना खत्म करवाने के लिए डीएसपी (खन्ना) राजेश कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिवार वालों से बातचीत की और मामले में दोबारा बयान दर्ज करवाने को कहा। डीएसपी ने परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार ने धरना खत्म कर दिया। डीएसपी ने कहा कि आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed