फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   SAD will respond of negative campaign on social media

सोशल मीडिया पर निगेटिव कैंपेन का जवाब देगा शिअद

Thu, 28 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
SAD will respond of negative campaign on social media
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी की चुनौती और सोशल मीडिया पर निगेटिव कैंपेन से परेशान शिरोमणि अकाली दल ने अब इसी स्टाइल में इसका जवाब देने की योजना बनाई है। पार्टी अब सोशल मीडिया पर निगेटिव कैंपेन का जवाब देगी। मई तक गांव स्तर तक पार्टी का आईटी विंग गठित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी तेजी से पंजाब में पैर पसार रही है। युवाओं में आप का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। लोक सभा चुनाव में भी यूथ ने आप का साथ दिया था। सोशल मीडिया पर आप काफी एक्टिव है। इसे देखते हुए अकाली दल ने भी नए सिरे से चुनावी रणनीति बनाई है। शिअद के थिंक टैंक का मानना है कि सरकार ने काफी विकास कार्य करवाए हैं, लेकिन इसकी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच सकी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ काफी निगेटिव कैंपेन चल रही है।
विज्ञापन


इसके मुकाबले अब अकाली दल भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होगा, जिसके लिए गांव स्तर तक पार्टी का आईटी विंग मई तक गठित कर दिया जाएगा। इसमें ऐसे नौजवानों को लिया जाएगा जो आईटी सेवी हों, सोशल मीडिया पर एक्टिव हों। चंडीगढ़ मुख्यालय में एक मोबाइल-ऐप तैयार करने की योजना है। मुख्यालय में ही पॉजिटिव मैसेज तैयार किए जाएंगे, जिनमें सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों का जिक्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विपक्ष जो मुद्दे उठाएगा, उसके जवाब में भी मैसेज तैयार किए जाएंगे। जिन्हें फेसबुक पर पोस्ट किया जाएगा। वहीं, आईटी विंग निचले स्तर तक वाट्स-ऐप ग्रुप बनाएगा। वे पॉजिटिव पोस्ट उन ग्रुपों में भी डाले जाएंगे। मैसेज पहले जिला स्तर के नेताओं तक पहुंचेंगे, फिर आगे जाएंगे। जिलों में यूथ अकाली दल इस कैंपेन को को-ऑर्डिनेट करेगा। पूरी मुहिम का मकसद युवाओं को पार्टी से जोड़ना और सरकार के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed