फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD president formed parliamentary board, Bhundar chairman

Chandigarh News: शिअद अध्यक्ष ने किया संसदीय बोर्ड का गठन, भूंदड़ चेयरमैन

Wed, 07 Aug 2024 09:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
SAD president formed parliamentary board, Bhundar chairman
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सुप्रीमो अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी में बगावत के बीच बुधवार को एक और बड़ा कदम उठाया। बादल ने बुधवार को पार्टी के नए संसदीय बोर्ड का गठन किया। बोर्ड का चेयरमैन बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया गया है, जबकि जिन पांच सदस्यों को नियुक्त किया गया है, उनमें जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह राणिके, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और हीरा सिंह गाबड़िया को शामिल किया गया है। इससे पहले शिअद ने बीते चार अगस्त को पार्टी की कोर कमेटी में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए सभी बागी नेताओं को हटाया था। कोर कमेटी में बागी नेताओं की जगह नए सदस्यों को नियुक्त किया गया।


शिअद की कोर कमेटी में 23 सदस्य और चार एक्स ऑफिशियाे को शामिल किया गया है। कोर कमेटी में हरजिंदर सिंह धामी, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लाें, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, हिरा सिंह गाबरिया, परमजीत सिंह सरना, मनजीत सिंह जीके, इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बबहेली, डॉ. सुखविंदर सुक्खी, लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मंतर सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खैहरा शामिल है, जबकि कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित के रूप में सदन में पार्टी नेता, युवा अकाली दल के प्रधान, महिला विंग के प्रधान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed