फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD Leaders Harsimrat Kaur, Sukhbir Singh Badal meet Amit Shah

सुखबीर बोले- श्री गुरु रविदास मंदिर पुरानी जगह पर बनाने पर विचार करेगा केंद्र

Wed, 28 Aug 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
SAD Leaders Harsimrat Kaur, Sukhbir Singh Badal meet Amit Shah
सुखबीर बादल - फोटो : ANI

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविदास मंदिर पुरानी जगह बनाने पर विचार करने का भरोसा दिया है। शाह ने कहा है कि सरकार तुगलकाबाद में मंदिर बनाने की शिअद की अपील पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। सोमवार शाम सुखबीर बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अमित शाह से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन


दोनों ने शाह को बताया कि लोधी वंश द्वारा 15वीं शताब्दी में रविदास समुदाय को दी जमीन पर मंदिर गिराने से समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। दुनिया भर में रहने वाले समुदाय के लोग भूल सुधारने की इच्छा जता रहे हैं। बादल ने कहा कि शाह ने आश्वासन दिया है कि रविदास समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही अगली कार्रवाई होगी। जिसके तहत मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाना भी शामिल है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि ऐसा लगता है कि मंदिर कमेटी अदालत में पक्ष मजबूती से नहीं रख सकी और केस हार गई। अकाली दल पुरानी जगह मंदिर के दोबारा निर्माण को वचनबद्ध है। शाह ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह मसला हल करने को जल्द कदम उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed