फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD can also contest Lok Sabha elections from Chandigarh, Hardeep Singh Buterla can be the candidate

Chandigarh News: शिअद भी चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में ठोक सकती है ताल, हरदीप सिंह बुटेरला हो सकते हैं प्रत्याशी

Sun, 07 Jan 2024 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
SAD can also contest Lok Sabha elections from Chandigarh, Hardeep Singh Buterla can be the candidate
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी है। सभी राजनीतिक दलों ने सरगर्मी बढ़ा दी है। चंडीगढ़ की राजनीति में भी जबरदस्त गरमी दिखी। ऐसी संभावना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में शिअद भी चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। पहले शिअद भाजपा के साथ गठबंधन होता था। लेकिन भाजपा और शिअद के गठबंधन टूटने पर अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार शिअद चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, पूर्व अकाली विधायक एनके शर्मा और अकाली दल के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला के गांव बुटेरला स्थित उनके घर पर पहुंचे। इस दौरान चंडीगढ़ की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से सांसद की सीट और नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

मजीठिया के नेतृत्व में अकाली नेताओं ने हरदीप सिंह बुटेरला को पूरी गर्मजोशी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पार्टी की ओर से बुटेरला को सिरोपा भेंट कर पार्टी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। अकाली नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को चंडीगढ़ में सभी राजनीतिक दलों की अंदरूनी राजनीतिक स्थितियों के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। इस मौके पर सर्कल अध्यक्ष बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह खुड्डा अलीशेर, गुरप्रीत सिंह बडहेड़ी, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरचरण सिंह सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेयर चुनाव में करेंगे वाकआउट
हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि शिअद के एक पार्षद वे स्वयं है। मेयर चुनाव में वे किसी को मत नहीं देंगे और वाॅकआउट करेंगे। उन्होंने कहा कि डीसी से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में नोटा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed