फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sachin Baisoya wins Jeev Milkha Singh Invitational Golf Tournament

Chandigarh News: सचिन बैसोया ने जीता जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट

Mon, 06 Nov 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sachin Baisoya wins Jeev Milkha Singh Invitational Golf Tournament
चंडीगढ़। दिल्ली के सचिन बैसोया पीजीटीआई की ओर से आयोजित जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के विजेता बने। चार दिवसीय टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन सचिन बैसोया के लिए उतार-चढ़ाव भर रहा। दोपहर तक वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे थे। इसके बाद चौथे दौर में उलटफेर करते हुए उन्होंने अंक बटोरे और कुल स्कोर 16-अंडर 272 के साथ विजेता बने। सचिन ने अपने कॅरिअर और सीजन का दूसरा खिताब जीता है। विजेता ट्राॅफी के साथ ही उन्हें 22.5 लाख रुपये की ईनामी राशि भी मिली। वहीं इस जीत से वह पीजीटीआई रैंकिंग में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दिल्ली गोल्फ क्लब के इस प्रोफेशनल खिलाड़ी की अब तक की सीजन की कमाई 63,46,666 रुपये हो गई है। चंडीगढ़ के गोल्फर अभिजीत सिंह चड्ढा 15-अंडर 273 स्कोर और बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन 15-अंडर-273 के साथ संयुक्त रूप से उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। वहीं टूर्नामेंट के मेजबान जीव मिल्खा सिंह (72-70-72-73) के साथ संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

‘मैंने खुद से कहा खेल पर ध्यान दो’
सचिन बैसौया ने कहा कि जब मैंने दिन की शुरुआत की थी तो तीन दिन से शीर्ष पर कायम बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन तीसरे राउंड के बाद पहले और मैं बाद दूसरे स्थान पर चल रहा था। उसके बाद मैंने खुद से कहा कि मुझे कुछ अलग करने की जरूर नहीं, बस पूरी एकाग्रता के साथ अपने खेल पर ध्यान देना है। इसके बाद अगले कुछ शॉट्स मैंने बेहतर लगाए और लीड लेने में कामयाब रहा। सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में जीतना मेरे लिए काफी अहम है। इस जीत से मुझे मजबूती मिली है।
विज्ञापन

जीत के बाद साथियाें संग मनाया जश्न
सचिन बैसोया ने जैसे ही आखिरी होल में गेंद डाली उनके साथी उनके पास पहुंच गए और पानी और कोलड्रिंक की बोतलें उढेल कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर जीव मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी कुदरत ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed