{"_id":"5d50b0c38ebc3e6cb47b432e","slug":"sabotage-in-shri-ravidas-temple-in-delhi-cm-captain-amarinder-said-pm-modi-interfere-personally","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में श्री रविदास मंदिर में तोड़फोड़ का मामला, सीएम कैप्टन अमरिंदर बोले- निजी दखल दें पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में श्री रविदास मंदिर में तोड़फोड़ का मामला, सीएम कैप्टन अमरिंदर बोले- निजी दखल दें पीएम
Mon, 12 Aug 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरु रविदास मंदिर और समाधि को ढहाने से बिरादरी में पैदा हुए तनाव को सुलझाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से निजी दखल देने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित मंदिर को गिराया गया है।
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती समारोह समिति ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनों के बाद 13 अगस्त को देश बंद और 15 अगस्त को काले दिन के तौर पर मनाने का एलान किया है। इनका नोटिस लेते हुए सीएम ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। पर निजी तौर पर ऐतिहासिक महत्व वाले किसी भी स्मारक को तोड़ने के हक में नहीं हैं, जिससे किसी भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंचती हो। सीएम ने भाईचारे से प्रदर्शन बंद करने की अपील की।
विज्ञापन
क्योंकि उनकी सरकार केंद्र के साथ इस मसले का हल निकालने में भाईचारे को पूरा सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से बात कर यह जगह दोबारा अलॉट करने की मांग की। ताकि भाईचारे द्वारा सरोवर सहित मंदिर का निर्माण कराया जा सके। सीएम ने गिराए ढांचे का दोबारा निर्माण करने को भाईचारे को कानूनी और वित्तीय सहायता देने का भरोसा दिया। इस मामले में तालमेल को पांच मेंबरी कमेटी बनाने का एलान किया। जिसमें चौधरी संतोख, चरनजीत चन्नी, राजकुमार चब्बेवाल, अरुणा चौधरी और सुशील रिंकू शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि मसले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह जरूरी है कि केंद्र सरकार इस स्थान के मूल ढांचे और रूपरेखा को बहाल करने को सभी कदम उठाए।
विज्ञापन