{"_id":"6853285b324f1a65db07f782","slug":"ryan-saini-stood-first-in-the-sub-junior-category-chandigarh-news-c-16-pkl1091-740645-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सब जूनियर श्रेणी में रियान सैनी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सब जूनियर श्रेणी में रियान सैनी रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में बुधवार वाॅइस ऑफ चंडीगढ़ ऑडिशन के दूसरे दिन दो श्रेणियों में फाइनल राउंड हुआ। यह आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से हो रहा है। ये श्रेणियां सब जूनियर श्रेणी (8 से 10 वर्ष) और युवा श्रेणी (21 से 25 वर्ष) रहीं।
सब जूनियर श्रेणी में रियान सैनी प्रथम, अर्जुन द्वितीय और दिव्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा श्रेणी में विदुषी गोस्वामी प्रथम, आदर्श यादव द्वितीय और जीत चौहान तृतीय स्थान पर रहे। चार अन्य श्रेणियों के नॉकआउट राउंड का भी समापन हो गया। ये जूनियर श्रेणी (11 से 15 वर्ष), टीनएज श्रेणी (16 से 20 वर्ष), सीनियर श्रेणी (26 से 55 वर्ष) और वरिष्ठ श्रेणी (56 वर्ष एवं अधिक) की थीं।
इन श्रेणियों में 6-6 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इनका फाइनल राउंड 20 जून को सुबह टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में होगा। उसी दिन शाम 6 बजे टैगोर थिएटर के मुख्य सभागार में सभी विजेताओं की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के निर्णायक रिंकू कालिया, जसप्रीत जस्सल एवं शिवानी अंग्रीश रहीं। संगीत डॉ. अरुण कांत, सतविंदर सिंह एवं दीपक ढींगरा ने दिया। मंच संचालन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष विक्रांत सेठ ने किया। आयोजन में प्रख्यात सारंगी वादक पंडित विनोद पंवार एवं ममता चावला की अगुवाई में टीम ने मुख्य योगदान दिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुदेश शर्मा, सचिव राजेश आत्रेय, टैगोर थिएटर के निदेशक अभिषेक शर्मा, गजल गायक कुंवर जगमोहन सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।