फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rules fluttered at GMSH, putting everyone's life in danger

जीएमएसएच में उड़ी नियमों की धज्जियां, सबकी जान डाली खतरे में

Fri, 01 May 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rules fluttered at GMSH, putting everyone's life in danger
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) में कोरोना से बचाव के नियमों को ताक पर रखकर एक संदिग्ध महिला ही डिलीवरी बिना कोरोना जांच रिपोर्ट आए ही सामान्य ओटी में कराई गई। डिलीवरी के अगले दिन महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब वहां का पूरा स्टाफ और महकमा खौफजदा में है। आनन-फानन में पॉजिटिव महिला को जनरल वार्ड से आइसोलेशन में शिफ्ट कर उसके संपर्क में आए सभी डॉक्टर और स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बापूधाम निवासी मकान नंबर 776/5 निवासी महिला को बुधवार की सुबह 10 बजे जीएमएसएच में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण दो घंटे बाद उसकी सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। इससे पहले उसमें कोरोना के लक्षण दिखने के कारण उसका जांच का नमूना भी लिया गया था लेकिन इस महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज करते हुए महिला का ऑपरेशन जनरल ओटी में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के कर दिया गया। वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मिली रिपोर्ट में महिला में कोरोना की पुष्टि होते ही हॉस्पिटल में हंगामा मच गया। आनन-फानन में ऑपरेशन थियेटर को सील कर उस महिला को जनरल वार्ड से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। हॉस्पिटल में इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद वहां के गाइनी वार्ड के सभी डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ खौफ में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव महिला के सीजेरियन डिलीवरी के दौरान ओटी में दो सर्जन, दो एनेस्थेटिस्ट, दो नर्सिंग स्टाफ, दो हेल्पर और दो सफाईकर्मी उपस्थित थे। वहीं, महिला के वार्ड में शिफ्ट होने के बाद बुधवार की शाम और वीरवार की सुबह और दोपहर की शिफ्ट में राउंड पर आए डॉक्टर, वार्ड की स्टाफ नर्स, सफाई कर्मी सभी संक्रमण की जद में आ चुके हैं। बचाव के लिए उन सभी को घर भेज दिया गया है लेकिन उनका जांच का नमूना नहीं लिया गया। घटना के बाद अस्पताल की वो ओटी और लेबर रूम सील कर दिया गया है। अब फिलहाल ओटी पूरी तरफ सैनिटाइज होने तक वहां सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पाएगी। वहीं उस लेबर रूम को भी बंद कर दिया गया है लेकिन इस दौरान नॉर्मल डिलीवरी बंद नहीं होंगी क्योंकि अस्पताल में एक अन्य लेबर रूम संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर बापूधाम के नाम पर क्यों नहीं चेते अधिकारी
हॉस्पिटल में कोरोना को लेकर की जा रही लापरवाही इस बात से साफ नजर आ रही है कि बापूधाम के नाम पर भी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई जबकि चंडीगढ़ में अब तक के सबसे ज्यादा मामले अकेले बापूधाम से आए हैं। वहां के एक निवासी ने नियमों की अनदेखी कर दर्जनों लोगों की जान खतरे में डाल दी है। कोरोना में सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने का खामियाजा इस कालोनी के लोग भुगत रहे हैं। अब हॉस्पिटल ने भी नियम की अनदेखी कर आफत मोल ली है।
बच्चे की पांच दिन बाद होगी कोरोना जांच
महिला ने सिजेरियन डिलीवरी से जिस बच्चे को जन्म दिया है, अब उसका भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि नियमानुसार मां के पॉजिटिव होने के कारण बच्चे की भी कोरोना जांच की जाएगी लेकिन टेस्ट जन्म के पांचवें दिन किया जाएगा। तब तक उसे मां के साथ ही आइसोलेशन में रखा गया है ताकि अन्य किसी को संक्रमण न हो। जानकारी के अनुसार, डिलीवरी के बाद उस महिला व नवजात को पोस्ट नेटल 1 में रखा गया था। जहां उसके साथ अन्य तीन प्रसूताएं भी भर्ती थीं। उन तीन के परिजनों का भी वार्ड में आना-जाना था। सोचने वाली बात यह है कि एक जरा सी लापरवाही से अब न जाने कितने लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है।
कोविड ओटी बनाने के बावजूद वहां नहीं किया ऑपरेशन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए अस्पताल में कोविड ओटी, कोविड आईसीयू और कोविड आइसोलेशन कागजों में तो बनाया गया है लेकिन ये सुविधाएं अस्पताल में वास्तव में उपलब्ध हैं कि नहीं अब यह भी जांच का विषय बन गया है। फिलहाल कोविड ओटी के नाम पर एक ओटी रिजर्व की गई थी लेकिन इस संदिग्ध मामले में जांच का नमूना लेने के बावजूद उसकी डिलीवरी नार्मल ओटी में क्यों कराई गई इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
जहां नियम बनते हैं वहीं नियमों की हुई अनदेखी
जीएमएसएच की बिल्डिंग में ही चंडीगढ़ के डायरेक्ट हेल्थ डॉ. जी दीवान का ऑफिस भी है। यानी जो नियम बना रहा है उसके नाक के नीचे ही नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में चंडीगढ़ के बाकी अस्पतालों और जगहों पर कितना नियम माना जा रहा होगा, उसकी कल्पना की जा सकती है।

कोट
सर्जरी के पहले और बाद में सभी मानकों का पालन किया गया है। जहां तक डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की जांच की बात है तो उनकी लाइन लिस्टिंग की जा रही है। शुक्रवार की सुबह उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
-डॉ वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमएसएच 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed