फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus in Haryana BJP, District presidents called for meeting, traitors to be reprimanded; major action may be

हरियाणा बीजेपी में घमासान: जिला अध्यक्षों की बुलाई बैठक, भितरघातियों की लगेगी क्लास; हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Fri, 31 May 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 11:05 AM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में हुए कम मतदान प्रतिशत के बाद भाजपा में घमासान मचा हुआ है। सीएम व पूर्व सीएम बोगस वोटिंग को लेकर अधिकारियों पर धमकाते हुए दिखाए दे रहे हैं तो प्रत्याशी अपने ही नेताओं पर भितरघात का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Ruckus in Haryana BJP, District presidents called for meeting, traitors to be reprimanded; major action may be
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने जिला अध्यक्षों से लोकसभा चुनाव में कम मतदान, पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और उन बूथों की विस्तृत जानकारी मांगी है, जहां फर्जी मतदान हुआ है। सीएम सैनी जिला अध्यक्षों के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगे। इस दौरान राज्य के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे और अपने क्षेत्र के भितरघातियों की रिपोर्ट सौपेंगे। जिला अध्यक्षों के बाद सीएम प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि चार जून को होने वाली मतगणना संबंधी निर्देश भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सभी लोकसभा प्रभारियों और उम्मीदवारों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उम्मीदवारों व प्रभारियों ने जानकारी दी कि कई क्षेत्रों में उनके नेताओं ने पार्टी विरोधी कार्य किया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत की बात सामने आई थी। समीक्षा बैठक के बाद सभी जिला अध्यक्षों से इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल भी फर्जी मतदान और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ अधिकारियों और पार्टी में विभीषण की भूमिका निभाने वाले भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ जल्द गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


भाजपा के एक जिला अध्यक्ष ने बताया, उन्हें उन बूथों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है, जहां अधिकारियों ने जानबूझकर सुचारू मतदान सुनिश्चित नहीं किया और उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पता लगाने को कहा, जिन्होंने पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह रिपोर्ट 31 मई को पार्टी बैठक के दौरान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा में 15 लोगों की रिपोर्ट तैयार
भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया, सिरसा की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इनमें 15 लोग शामिल हैं, जिन्होंने विपक्षी दलों के एजेंट के रूप में काम किया है। इनमें स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी व कुछ भाजपा से जुड़े लोग भी शामिल हैं। एक विधायक की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया, चार जून को परिणाम आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह रिपोर्ट आज पार्टी अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी।

अगले तीन महीने की रणनीति भी तय होगी
सीएम सैनी इस दौरान लोकसभा चुनाव संबंधी फीडबैक लेने के साथ अगले तीन महीने की रणनीति भी तय की जाएगी। दरअसल आचार संहिता हटने के बाद सैनी सरकार के पास काम के कुल तीन महीने होंगे। सरकार की मंशा है कि इन तीन महीनों में नई योजना लाने के बजाय पुरानी योजनाओं की खामियों को तत्काल दूर कर जनता को सीधे फायदा पहुंचाया जाए।


चुनाव के दौरान सरकार के पास फीडबैक पहुंचा है कि सरकार की योजनाएं तो बेहतर थी, मगर जमीन स्तर पर उसे लागू करने की अड़चनों व खामियों को समझा नहीं गया। इसलिए सरकार अगले तीन महीने में इन खामियों को दूर करेगी। बैठक के दौरान अध्यक्षों को निर्देश दिया जाएगा कि वह जनता के बीच जाएं और सरकार की योजनाओं के बारे में उन्हें बताएं और उनसे फीडबैक लें कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिला कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed