फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RTI disclose cleaners salary pay scam in punjab

RTI में खुलासाः इस राज्य में सफाई करने वालों के वेतन में बड़ा घोटाला

Wed, 27 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
RTI disclose cleaners salary pay scam in punjab
RTI - फोटो : demo
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार नगर काउंसिलों में काम कर रहे सफाई सेवकों का शोषण कर उनके साथ बेइंसाफी कर रही है। पार्टी इस के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आप के प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने भारतीय संविधान के मुताबिक  तय न्यूनतम वेतन भीसफाई सेवकों को नहीं दिया जा रहा है, जोकि गरीब और बिल्कुल दबे-कुचले वर्ग से हैं।
विज्ञापन


आप वॉलंटियर लखविंदर कौर द्वारा आरटीआई के तहत हासिल की जानकारी के मुताबिक सैकड़ों सफाई सेवक चार सालों से फिल्लौर, मोरिंडा, नाभा, मोगा, गढ़शंकर की नगर काउंसिलों में काम कर रहे हैं। कई सफाई सेवक तो दस सालों से काम कर रहे हैं। उनसे रोजाना 8-9 घंटे काम लिया जाता है। हालांकि सिर्फ 2400 रुपये प्रतिमाह अदा किए जाते हैं। जबकि, पंजाब सरकार मिनिमम वेजेज एक्ट के मुताबिक न्यूनतम वेतन 7600 रुपये प्रतिमाह है।
विज्ञापन


खैरा ने आरोप लगाया कि सरकार हर सफाई सेवक से हर माह 5200 रुपये ठग रही है। जब पार्टी वॉलंटियर लखविंदर कौर ने वेतन में कटौती के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो सरकार ने मशीनरी और राज्य सूचना आयोग को भी प्रभावित किया। उन्होंने मांग की कि सफाई सेवकों को कम से कम 7600 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। अगर सरकार ने ऐसा न किया तो सफाई सेवकों को इंसाफ दिलाने को आम आदमी पार्टी हाईकोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed