{"_id":"5a09e6954f1c1b74698bb6b5","slug":"rss-leader-indresh-kumar-on-farooq-abdullah-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फारुख अब्दुला गद्दार, ऋषि कपूर माफी मांगें नहीं तो देश छोड़ें: इंद्रेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारुख अब्दुला गद्दार, ऋषि कपूर माफी मांगें नहीं तो देश छोड़ें: इंद्रेश कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Indresh Kumar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ऋषि कपूर माफी मांगे अन्यथा पाक चले जाएं। देश की जनता ही नहीं कैथल की जनता उन्हें पाकिस्तान जाकर रहने व वहां जाने का खर्च मुहैया करवा देगी। यह बात कैथल के ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में एक कथा में भाग लेने आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कही। वे ऋषि कपूर द्वारा फारुख अब्दुला के बयान का समर्थन करने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
इंद्रेश कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की कि वे जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में पीओके के नाम से रिक्त पड़ी 24 विधानसभा की सीटों व 6 विधानपरिषद की सीटों को तुरंत भरे। इसके लिए पीओके के नुमाइंदों को सरकार मनोनीत करे। ताकि पीओके का प्रतिनिधित्व विधानसभा में हो सके जो, सीटें आज खाली पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की सरकार के समय 1994 में 22 फरवरी को लोकसभा व राज्यसभा का संयुक्त अधिवेशन हुआ था। जिसमें देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया था कि पीओके को पाक के कब्जे से छुड़वाया जाए।

senior RSS leader Indresh Kumar
- फोटो : File Photo
उस समय न केवल फारुख अब्दुला की पार्टी बल्कि स्वयं फारुख अब्दुला ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे। आज फारुख अब्दुला पीओके को पाक का हिस्सा बता रहे हैं। जो कश्मीर, कश्मीरी व कश्मीरीयत का अपमान है। देश के साथ गद्दारी है। आज ब्रिटिश पार्लियामेंट भी यह मान रही है कि भारत का बंटवारा गलत फैसला था। पीओके भारत का है।
पाक ने अनाधिकृत कब्जा किया है। आज कश्मीर में हालात बदल रहे हैं। आतंकवादियों को मारे जाने के बाद हालात बदलें हैं। अब आतंकियों के जनाजे में भीड़ नहीं जुटती। देशभक्त जवान हो या भाजपा कार्यकर्ता, उनकी मौत पर भीड़ उमड़ती है। कश्मीर की जनता अब अमन, चैन, शांति, विकास व शिक्षा चाहती है।
पंजाब व केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम की यह जिम्मेदारी है कि वे पंजाब में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो आईएसआई को स्थानीय स्तर पर सहारा दे रहे हैं। अन्यथा यह उन्हीं के लिए परेशानी का सबब होगा। केरल में देश विरोधी ताकतें देश में राष्ट्रवादी संगठनों के उभार से परेशान हैं। लेकिन ऐसी ताकतें कामयाब नहीं होंगी। बीफ खाने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से आग्रह किया जा सकता है, लेकिन जबरदस्ती किसी को नहीं रोक सकते। गाय का दूध पूरे विश्व में पवित्र माना जाता है। रोहिंग्या पर सरकार के फैसले को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र की सुरक्षा का मुद्दा है। गुजरात में जनता भाजपा को चुनेगी।