फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RS will appeal to the ATM before voting

रुपये देने से पहले वोटिंग की अपील करेगा एटीएम

Thu, 21 Aug 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
RS will appeal to the ATM before voting
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 में अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी बैंकों के एटीएम को माध्यम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने पीएनबी बैंक के एटीएम से शुरूआत की है। कुछ ही दिनों में सभी बैंकों के एटीएम की स्क्रीन पर रुपये निकलने से पहले मतदाताओं को विस चुनाव में वोट डालने बारे अपील नजर आएगी।
विज्ञापन


डीसी निखिल गजराज बुधवार को लघु सचिवालय में पीएनबी एटीएम में नए सॉफ्टवेयर को लांच करने के बाद पत्रकारों से बातचीत प्रेसवार्ता कर रहे थे।

डीसी निखिल गजराज ने कहा कि लगभग डेढ़ माह बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग करें।

इसका प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने हरियाणा प्रदेश में सबसे पहले कुरुक्षेत्र जिला से बैंकों के एटीएम के माध्यम से लोगों से वोट डालने की अपील करने का सॉफ्टवेयर लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी बैंक ने जिले के सभी एटीएम में इस साफ्टवेयर को डालकर लोगों को विस चुनावों में वोट डालने की अपील का कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में सभी बैंकों के एटीएम पर इस साफ्टवेयर को डालकर लोगों से वोट डालने की अपील की जाएगी। मौके पर एसडीएम विनय प्रताप सिंह, नगराधीश गगनदीप सिंह, डीआरओ नरेश श्योकंद, डीडीपीओ दलीप सिंह, एलडीएम प्रवीण वालिया, तहसीलदार चुनाव राजकुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed