फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 14 lakh taken for construction work was not returned, case of fraud registered

Chandigarh News: निर्माण कार्य के लिए 14 लाख रुपये लेकर नहीं किए वापस, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 14 lakh taken for construction work was not returned, case of fraud registered
चंडीगढ़। सेक्टर-45ए निवासी मनमोहन पाल सिंह ने इसी सेक्टर के कमलजीत सिंह बाला पर निर्माण कार्य के लिए 14 लाख रुपये लेकर वापस न किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मनमोहन पाल सिंह ने बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह बाला उसका जानकार है। उसने नरूर में एआईआर बीएनबी इकाई के निर्माण की अपनी परियोजना को पूरा करने के लिए उनसे 14 लाख रुपये लिए थे। बाकायदा आरोपी पक्ष ने यह पैसे महज एक महीने में वापस करने के लिए वायदा किया था। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी पैसे वापस नहीं किए हैं। जब आरोपी पक्ष से पैसे वापस मांगे गए तो वह अब टालमटोल कर रहे हैं। इसी संबंध में पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी एक्ट 420 व 406 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed