फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 125 crore approved for forest management.

Chandigarh News: वन प्रबंधन के लिए 125 करोड़ रुपये मंजूर

Wed, 26 Jun 2024 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 125 crore approved for forest management.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हरियाणा राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण की हुई बैठक
विज्ञापन

कैम्पा की 7वीं संचालन समिति की बैठक में 125.68 करोड़ रुपये की वार्षिक संचालन योजना को मंजूरी मिली
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने हरियाणा राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) की 7वीं संचालन समिति की बैठक में 125.68 करोड़ रुपये की वार्षिक संचालन योजना को मंजूरी दी है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में इसे मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत 2024-25 के दौरान 748.36 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिपूरक वनरोपण (सीए), अतिरिक्त प्रतिपूरक वनरोपण (एसीए) और दंडात्मक प्रतिपूरक वनरोपण (पीसीए) के अंतर्गत 7.52 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार भूमि प्रबंधन निदेशालय स्थापित करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य भूमि की पहचान करना और अनिवार्य वनरोपण करना भी होगा। राज्य के उत्तरी भाग में शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र और दक्षिणी भाग में अरावली पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि कटाव रोकने के लिए मिट्टी के बांधों, चेक डैम आदि के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें से 20 करोड़ रुपये मृदा संरक्षण पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, 2024-25 के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना के तहत संरक्षित क्षेत्रों में आवास सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य की ओर से वन्यजीव विंग के माध्यम से दो राष्ट्रीय उद्यानों, सात वन्यजीव अभयारण्यों, दो कंजर्वेशन रिजर्व और पांच कम्यूनिटी रिजर्व का प्रबंधन किया जा रहा है। कृत्रिम पुनर्जनन (एआर) और सहायक प्राकृतिक पुनर्जनन (एएनआर) के तहत, प्रदेश में 400 हेक्टेयर क्षेत्र में 4.40 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed