फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   route plan final for french president visit in chandigarh

फ्रेंच राष्ट्रपति ओलांद के दौरे का रूट प्लान फाइनल

Fri, 15 Jan 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
route plan final for french president visit in chandigarh

फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के चंडीगढ़ दौरे के कार्यक्रम का पूरा रूट चार्ट फाइनल हो गया है। वह कहां से आएंगे, क्या देखेंगे, कहां रुकेंग, यह सब चीजें वीरवार को यूटी प्रशासन के अधिकारियों और फ्रांस प्रोटोकोल मिशन के डेलीगेशन के बीच हुई मीटिंग के बाद तय हो गईं। सचिवालय में यह मीटिंग करीब 45 मिनट चली, जिसमें अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


मीटिंग के बाद डेलीगेशन होटल ताज चला गया, जबकि एडवाइजर विजय कुमार देव और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल दूसरे अधिकारियों के साथ टैंपो ट्रैवलर में राष्ट्रपति ओलांद दौरे के रूट का जायजा लेने निकल पड़े। सबसे पहले अधिकारियों की टीम एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


उसके बाद रॉक गार्डन में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। फिर कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा किया। यहां अधिकारियों को देव ने कुछ खास दिशा निर्देश भी जारी किए। इसके बाद गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी पहुंचकर राष्ट्रपति को दिखाई जाने वाली चीजों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ओलांद को दिखाई जाएगी सदियों पुरानी ममी

गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी में फ्रांस के राष्ट्रपति को कुछ दुर्लभ एतिहासिक चीजें दिखाई जाएंगी। सूत्रों के अनुसार सदियों पुरानी ममी भी राष्ट्रपति को दिखाई जाएगी। इसके अलावा पंजाब का दशकों पुराना टैक्सटाइल वर्क भी उनको दिखाया जाएगा। वीरवार को एडवाइजर विजय कुमार देव ने म्यूजियम का दौरा कर सभी चीजों को सेट करने के निर्देश दिए।

कैपिटल कांप्लेक्स में भारत-फ्रांस का ध्वज फहराएगा एक साथ

चंडीगढ़ और फ्रांस का खास संबंध दर्शाने के लिए कैपिटल कांप्लेक्स में दोनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा। राष्ट्रपति ओलांद को गोल्फ कार्ट से पूरा कांप्लेक्स दिखाए जाने की तैयारी है। इसके लिए दो विशेष कार्ट कैपिटल कांप्लेक्स में रखी गईं हैं। इसकेअलावा अंग्रेजी के साथ फ्रेंच भाषा में भी उन्हें चीजों की जानकारी दी जाएगी। एडवाइजर देव ने टू द प्वाइंट पूरी जानकारी दिए जाने के आदेश दिए। साथ ही गाइड राइटअप को भी एडवाइजर खुद फाइनल करेंगे।


फ्रांस डेलीगेशन ने देखा कैपिटल कांप्लेक्स और रॉक गार्डन
वीरवार सुबह 9 बजे फ्रांस प्रोटोकोल के मिशन डेलीगेशन ने कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा किया। कार्बूजिए का वर्क देखकर डेलीगेशन गदगद हो गया। वह खुद जगह-जगह फोटो और सेल्फी लेते दिखे। कांप्लेक्स के बाद डेलीगेशन ने रॉक गार्डन को देखा और इसके अंदर राष्ट्रपति का रूट फाइनल किया। डेलीगेशन टैगोर थियेटर और म्यूजियम बुधवार को ही देख चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed