{"_id":"59a46d754f1c1b7d018b45f9","slug":"rose-garden-chandigarh-news-mc-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अब रोज गार्डन को गंदा किया तो 5 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: अब रोज गार्डन को गंदा किया तो 5 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Rose Garden, Chandigarh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोज फेस्टिवल के दौरान रोज गार्डन में गंदगी फैलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। सोमवार को नगर निगम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित कमेटी की बैठक में रोज फेस्टिवल और शहर की हरियाली को बचाए रखने के लिए कई फैसले लिए गए। मालूम हो कि हाईकोर्ट ने कमेटी को रोज फेस्टिवल के साथ साथ शहर की हरियाली के रखरखाव के लिए उपाय तलाशने के लिए कहा था।
कमेटी ने यह भी निर्णय लिया है कि रोज फेस्टिवल में घूमने के लिए आने वाले लोगों को अब फ्री वाई फाई की सुविधा मिलेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि रोज गार्डन में फेस्टिवल के दौरान आने वाले लोग अब सड़क किनारे अपने वाहन खड़े नहीं कर पाएंगे। लोगों को अपने वाहन सेक्टर 17 में मल्टीलेवल पार्किंग और पार्किंग एरिया में पार्क करने होंगे।
वाटर एटीएम लगाए जाएंगे
कमेटी ने यह भी निर्णय लिया है कि रोज गार्डन में पानी की दिक्कत दूर करने के लिए जगह- जगह वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों के लिए रोज गार्डन के गेट पर ही व्हील चेयर उपलब्ध करवाई जाएगी। रोज गार्डन के गेट लोगों की सुविधा के लिए पर ही रिसेप्शन काउंटर भी बनाया जाएगा। जहां पर लोगों के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया गया है लोगों को फूलों के प्रति जागरूक करने के लिए एनजीओ की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
नहीं लगेगा फूड स्टाल
इस साल होने वाले रोज फेस्टिवल में गार्डन के अंदर ही नगर निगम खाने पीने के फूड स्टाल लगाने की मंजूरी दी थी जिस पर नगर निगम ने लाखों की कमाई की थी लेकिन अगले साल होने वाले फेस्टिवल में कमेटी ने फूड स्टाल न लगाने के लिए कहा है। कमेटी में अधिकारियों ने बताया कि जिन 1029 सूखे पेड़ काटने की मंजूरी प्रशासन ने दी हुई है उन्हें काटने की शुरुआत हो गई है। बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण पाल ने कमेटी को बताया कि दो माह के भीतर इन पेड़ों को हटा दिया जाएगा। मालूम हो कि जब भी शहर में तेज हवा और बारिश होती है यह पेड़ सड़क पर गिर जाते हैं। कई बार यह राह चलते लोगों और वाहनों पर भी गिर चुके हैं। अधिकारियों ने कमेटी को सदस्यों को कहा कि हर 5 साल में पेड़ों की गणना की जाएगी।