{"_id":"65db9eaa6569a7e71107689a","slug":"rose-festival-concludes-with-the-performance-of-ankit-tiwari-and-abhilipsa-panda-chandigarh-news-c-16-pkl1043-361810-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अंकित तिवारी और अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति के साथ रोज फेस्टिवल का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अंकित तिवारी और अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति के साथ रोज फेस्टिवल का समापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिवसीय 52वें रोज फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन पूरा रोज गार्डन ही लोगों से भर गया। छुट्टी का दिन होने की वजह से हजारों लोग परिवार के साथ पहुंचे। लोगों ने फूलों और कलाकारों के साथ खूब फोटो खिंचवाई। शाम को मशहूर गायक अंकित तिवारी और अभिलिप्सा पांडा की गानों पर लोग खूब झूमे। सलाहकार राजीव वर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित भी किया।सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन और लेजर वैली में आयोजित फेस्टिवल के आखिरी दिन की शुरुआत ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ हुई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे गार्डन में आए कई बच्चों ने उम्र की कैटेगरी के अनुसार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कई खूबसूरत पेंटिंग बनाईं। इसके साथ ही पारंपरिक लोकनृत्य हुआ, जिसमें राजस्थान और पंजाब के कलाकारों ने नृत्य पेश किया। फेस्टिवल में एक साथ कई कार्यक्रम चल रहे थे। एक तरफ अंताक्षरी खेली जा रही थी तो गार्डन में ही दूसरी तरफ खेल-खेल में बच्चों को पानी बचाने, सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करने समेत कई खेलों का आयोजन भी किया गया था। अन्य गतिविधियों में स्टैपू, स्किपिंग, सैक रेस, लेमन रन, टग ऑफ वॉर, कागज का उपयोग करके डीआईवाई फूल बनाना, फोटोग्राफी कौशल सीखना, एक जादू शो, कराओके, म्यूजिकल चेयर और सॉर्टिफाई नामक एक रोमांचक नया गेम शामिल था। सॉर्टिफाई में प्रतिभागियों ने प्रत्येक श्रेणी के लिए निर्दिष्ट रंग के आधार पर उचित निपटान सुनिश्चित करने के लिए कचरे को सूखा, गीला, स्वच्छता और खतरनाक श्रेणियों में क्रमबद्ध किया गया था। बच्चों को यह खेल काफी पसंद आया। दोपहर तीन बजे रोज गार्डन में ही समापन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सलाहकार राजीव वर्मा पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में वितेजा आए लोगों को सम्मानित किया।
हर-हर शंभू... गीत पर भोले के रंग में रंग गए लोग
फेस्टिवल के आखिरी दिन म्यूजिकल शो में भी काफी भीड़ रही। रोज गार्डन में अभिलिप्सा पांडा ने कई भक्ति गानों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडा ने शंकर भगवान को समर्पित कई गाने गाए। उन्होंने अपना सबसे मशहूर गाना हर-हर शंभू गाया तो ऐसा लगा कि भीड़ बेकाबू हो जाएगी। सभी भोले के रंग में रंग गए। इसके अलावा उन्होंने भोलेनाथ जी, मंजिल केदारनाथ, नाम तेरा भोले जैसे कई गाने गाए। अभिलिप्सा ने यूट्यूब से कॅरिअर की शुरुआत की थी। दूसरी तरफ लेजर वैली में मशहूर बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी के गानों पर लोगों ने खूब डांस किया। तिवारी ने आशिकी-2 के कई गाने गाए। उन्होंने सनम तेरी कसम, ये दिल तुझे दे दी, गलियां, सुन रहा है न तू, तू है कि नहीं...समेत कई गाने गाए।
हर तरफ नजर आई गाड़ियां, ट्रैफिक के लिए सड़क बंद
आखिरी दिन काफी लोग अपनी गाड़ियों में पहुंचे। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम चौक से लेकर मटका चौक तक रोज गार्डन की तरफ लोगों की गाड़ियां खड़ी नजर आईं। रोज गार्डन के सामने की सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इसकी वजह से वाहन घूम कर पीजीआई की तरफ गए। इससे मटका चौक पर शाम को जाम भी लगा। शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने तीन दिवसीय शो को शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम बनाने में नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने तीन दिवसीय जीरो वेस्ट 52वें रोज फेस्टिवल के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस वर्ष के उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।