{"_id":"65c6a83e1e8aa456080d90b4","slug":"rose-festival-begins-in-pu-himachali-dance-enthralls-chandigarh-news-c-16-sml1026-348735-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में रोज फेस्टिवल का आगाज, हिमाचली नाटी ने झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में रोज फेस्टिवल का आगाज, हिमाचली नाटी ने झुमाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। 13वें पंजाब यूनिवर्सिटी रोज फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन हिमाचली नाटी ने दर्शकों को खूब झुमाया वहीं, फैशन शो में छात्राओं ने फैशन का जलवा बिखेरा।
इसमें गायक जगजीत वडाली ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। फेस्टिवल का शुभारंभ पीयू वीसी प्रो. रेणु विग ने किया। पहले दिन रोज प्रतियोगिता हुई। इसमें 150 से अधिक किस्म के गुलाब के पौधे रखे गए। इ इस दौरान मिस्टर एंड मिस रोज प्रतियोगिता आर्कषण का केंद्र रहीं। रोज प्रतियोगिता में लगभग 400 प्रतिभागियों ने 92 विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शन किया।
फेस्टिवल में राजस्थान से कच्ची घोड़ी, बैंबू पर चलने वाले दो कलाकार व पंजाबी कलाकार भी पहुंचे। फेस्टिवल का उद्घाटन कच्ची घोड़ी के नृत्य से किया गया। वहीं, खूबसूरत पेंटिंग रखी गई। फेस्टिवल में यूसोल से फोटोग्राफी में स्पेशल पीजी डिप्लोमा करने वाले स्टूडेंट ने अपनी फोटोग्राफी भी प्रदर्शनी में रखी। सांस्कृतिक मामलों के निदेशक, चंडीगढ़ प्रशासन और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला द्वारा आयोजित लोक कलाकारों, नछर, कच्ची घोड़ी, स्टिक वॉकर आदि के प्रदर्शन का आनंद लेते देखा गया। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से आए कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
फेस्टिवल के पहले दिन राइडस का भी लोगों और बच्चों ने खूब मजा लिया। इसके अलावा खाने -पीने के स्टाल भी लगाए गए थे।