{"_id":"5a79e6804f1c1bb2208b7a00","slug":"rose-festival-2018-chandigarh-rose-festival-date-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी से लगेगा रोज़ फेस्टिवल, इस बार ये होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फरवरी से लगेगा रोज़ फेस्टिवल, इस बार ये होगा खास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल चंडीगढ़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भी शहरवासी नगर निगम की ओर से आयोजित रोज फेस्टिवल में आसमान से शहर का नजारा ले पाएंगे। रोज फेस्टिवल में इस बार भी चॉपर की सुविधा मिलेगी। पिछले फेस्टिवल में पहली बार चॉपर की सुविधा शुरू की गई थी। नगर निगम ने चॉपर उपलब्ध करवाने के लिए एक्सप्रेंशन ऑफ इंटरस्ट के लिए आवेदन मांग लिए हैं। 9 फरवरी तक इच्छुक कंपनियां आवेदन कर सकती हैं। 23 से 25 फरवरी तक रोज फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।
पिछले साल आयोजित रोज फेस्टिवल में 632 लोगों ने चॉपर से आसमान की सैर कर शहर का नजारा लिया था। तब 3500 रुपये प्रति सीट के हिसाब से फीस वसूल की गई थी, जिससे 22 लाख 12 हजार रुपये की कमाई बंगलूरू की ग्रीन हॉक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने की थी। यह कंपनी दो चॉपर उड़ाने के लिए लाई थी। नगर निगम की ओर से फिर से इस कंपनी से भी संपर्क किया गया है।
पिछले फेस्टिवल में चॉपर पर सैर करने का शहरवासियों में काफी क्रेज दिखा था। यहां तक की टिकट खरीदने के लिए खूब मारामारी रही जबकि कई लोग जो चॉपर का मजा नहीं ले पाए उन्होंने चॉपर को उड़ते देख काफी आनंद उठाया। नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग का कहना है कि इस बार भी चॉपर पर लोगों को शहर की सैर कराई जाएगी। चॉपर उपलब्ध करवाने वाली कंपनियां 9 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं, उसके बाद शुल्क तय किया जाएगा।
विज्ञापन
चॉपर के कारण रोज गार्डन में नहीं हो पाएगी पतंग प्रतियोगिता
चॉपर की सुविधा शुरू होने के कारण पतंग प्रतियोगिता रोज गार्डन में नहीं हो पाएगी। नगर निगम के अनुसार पतंग प्रतियोगिता का स्थल बदल दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चॉपर की उड़ान में कोई रुकावट न आ सके।