फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ropar Police Have Caught 93 Cars, Which Are Runs With Fake Documents

पंजाब में पुरानी कार बेच रहे हैं डीलर, ऐसे चल रहा फर्जीवाड़े का खेल, बड़े अधिकारी भी राडार पर

Sun, 07 Jul 2019 12:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Ropar Police Have Caught 93 Cars, Which Are Runs With Fake Documents
पुलिस द्वारा जब्त की गई कार - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की रोपड़ पुलिस ने 93 कारें पकड़ी है जो कि जाली दस्तावेजों के साथ सड़कों पर दौड़ रही थीं। जबकि पुलिस के अनुसार 1500 के लगभग ऐसी कारें है जो जाली दस्तावेजों पर चल रही है। इन कारों की खरीद फरोख्त मे सैकड़ों लोग ठगी का शिकार हुए हैं। वहीं सरकार को भी मोटा चूना लगाया गया है।

विज्ञापन


इस ठगी में शामिल कई सरकारी अधिकारी और कार डीलर अब पुलिस की राडार पर हैं। जिले के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कुछ कार डीलर महाराष्ट्र और दिल्ली से पुरानी कारें खरीद कर पंजाब में उनके जाली नंबर लगा कर बेच रहे हैं। पुलिस ने रसपिंदर उर्फ सोनू धूरी नामक कार डीलर को इस मामले में पकड़ लिया है। जबकि आठ और कार डीलरों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने 93 ऐसी कारों को पकड़ा हैं जो कि पंजाब के अलग-अलग जिलों के ट्रांसपोर्ट दफ्तरों से तैयार जाली दस्तावेजों पर चल रही थी। पुलिस ने अनुसार उनके पास 1500 के लगभग ऐसी कारों की जानकारी है, जो जाली दस्तावेज तैयार कर कार डीलरों ने आम लोगों को बेची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ropar Police Have Caught 93 Cars, Which Are Runs With Fake Documents
रोपड़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, संगरूर और मोगा जिलों के ट्रांसपोर्ट दफ्तरों में यह जाली दस्तावेज बनाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन जिलों के ट्रांसपोर्ट दफ्तरों में मुलाजिमों की मिली भगत से ही जाली दस्तावेज तैयार हुए हैं। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की राडार पर कुछ सीनियर अधिकारी भी हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। एसएसपी ने इस घोटाले में दिल्ली, होशियारपुर, संगरूर और पटियाला के कार डीलरों के शामिल होने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार कारों की खरीद फरोख्त करने वाले डीलर महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से ज्यादातर टैक्सी चलाने वाली पुरानी गाड़ियां खरीद कर पंजाब समेत अन्य राज्यों में बेचते हैं। कुछ कार डीलर ट्रांसपोर्ट विभाग के मुलाजिमों के साथ मिलकर दूसरे राज्यों से लाई गई कारों के जाली दस्तावेज तैयार करके यह कार आम लोगों को बेचते हैं। 

Ropar Police Have Caught 93 Cars, Which Are Runs With Fake Documents
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी स्वप्न शर्मा - फोटो : अमर उजाला

ठगी का काम करने वाले कार डीलर दूसरे राज्यों से लाई गई गाड़ियों की एनओसी नहीं लाते है। पंजाब में ट्रांसपोर्ट विभाग के मुलाजिम इन गाड़ियों के इंजन और चैसी नंबरों में हेराफेरी कर बिना अंतरराज्यीय टैक्स भरे इनकी जाली आरसी तैयार कर देते हैं। जिसके बाद कार डीलर मोटी कमाई कर आम लोगों को यह जाली दस्तावेजों वाली गाड़ी बेच देते हैं। पुलिस की तरफ से पकड़ी गई कारों में 86 एटिओज, दो रिट्ज, 2 इनोवा, तीन स्विफ्ट डिजायर और एक मर्सिडीज कार शामिल हैं।

कार डीलर पहले एनओसी का खर्च बचाते हैं। उसके बाद जिन सूबों में कार की रजिस्ट्रेशन करवानी है, उन सूबों में लगने वाले हजारों रुपये के अंतरराजीय टैक्स की चोरी करते हैं। - स्वप्न शर्मा, एसएसपी रोपड़ 

पुलिस तफतीश करने में में जुटी हुई है कि ठगी के मामलों में कौन-कौन से सरकारी मुलाजिम और अधिकारी शामिल हैं। - अमरबीर सिंह, इंस्पेक्टर सीआईए स्टाफ, रोपड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed