{"_id":"65b178459b472d48390298c9","slug":"rooster-in-police-custody-will-be-presented-in-court-in-every-hearing-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: पुलिस हिरासत में मुर्गा, हर सुनवाई में होगी अदालत में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: पुलिस हिरासत में मुर्गा, हर सुनवाई में होगी अदालत में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा
अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
सार
जांच अधिकारी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मुर्गा पुलिस की कस्टडी में पाला जा रहा है। अदालती कार्रवाई के दौरान गवाही के दौरान मुर्गे को भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बठिंडा के बल्लुआना गांव में मुर्गों की लड़ाई करवाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा एक मुर्गे को भी कब्जे में लिया है। पकड़े गए आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है जबकि मुर्गे को पुलिस कस्टडी में पाला जा रहा है जो केस चलने तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा और अदालत की कार्रवाई के दौरान कोर्ट में पेश भी किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 11 ट्राफियां बरामद की हैं। बता दें कि जानवरों, पशु पछियों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध है लेकिन गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई प्रतियोगिता करवा रहे थे। इसका पता चलने पर पुलिस ने मौके पर रेड कर राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की जबकि मौके से उसके साथी जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने राजविंदर सिंह को जमानत दे दी है जबकि उसका मुर्गा पुलिस की कस्टडी में है। जांच अधिकारी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मुर्गा पुलिस की कस्टडी में पाला जा रहा है। अदालती कार्रवाई के दौरान गवाही के दौरान मुर्गे को भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन