फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   roof solar plant fit before 31 march, either will be challaned

31 मार्च से पहले लगाएं रूफ टॉप सोलर प्लांट, नही तो होगा चालान

Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
roof solar plant fit before 31 march, either will be challaned
चंडीगढ़। शहरवासी अब 31 मार्च 2020 तक घरों में सोलर पॉवर प्लांट लगा सकेंगे। शहर की रेजिडेंशियल और नॉन रेजिडेंशियल बिल्डिंग में सोलर पॉवर प्लांट लगाने को लेकर एक बार फिर से चंडीगढ़ प्रशासन ने डेट बढ़ा दी है। इस संबंध में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर यूटी अजॉय कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों में प्रशासन ने कहा है कि ये अंतिम एक्सटेंशन मानी जाए, क्योंकि इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दी जाएगी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एक बार फिर से सोलर पैनल लगाने के लिए प्रशासन की ओर से डेट बढ़ा दी गई है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है, ताकि अधिकतर लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवा सकें। बता दें कि वर्ष 2016 में प्रशासन ने 500 गज या इससे अधिक प्लॉट एरिया वाले लोगों को अपने घरों में सोलर पावर प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया था। शहर में इस एरिया के 10 हजार के करीब घर है, जिन पर ये आदेश लागू होते हैं। मिनिस्टरी ने भी शहर में रिस्पांस को देखते हुए सोलर पावर को लेकर टारगेट बढ़ा दिया है, जिसके चलते ही प्रशासन को पैनल लगवाने को लेकर और प्रयास करने पड़ रहे हैं। जो लोग प्रशासन के इन आदेशों की पालना नहीं करेंगे और तय डेट के अंदर सोलर पैनल नहीं लगाएंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed