{"_id":"5d4ae4248ebc3e6ccb57ea5c","slug":"roof-collapsed-in-punjab-s-firozpur-three-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में मकान की छत गिरने से चार बच्चों समेत पांच लोग दबे, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में मकान की छत गिरने से चार बच्चों समेत पांच लोग दबे, तीन जख्मी
Wed, 07 Aug 2019 08:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Aug 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
मकान की छत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव टिवाना कलां में एक मकान की अचानक छत गिरने से चार बच्चे समेत पांच लोग मलबे तले दब गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाला। हादसे में तीन बच्चे जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित कुंदन सिंह ने बताया कि बुधवार को उसके घर पर उसकी बेटी और उसके बच्चे भी आए हुए थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि मंगलवार को बारिश के कारण बुधवार को उसके मकान की अचानक छत गिर गई। दोपहर डेढ़ बजे जब हादसा हुआ उस समय कमरे के अंदर उसकी बेटी शिमला रानी और चार बच्चे चारपाई पर लेटे आराम कर रहे थे। मलबे तले दबे बच्चे और बेटी को निकालने के लिए गांव के लोग एकत्र हुए और मलबे तले से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
तीन बच्चे जख्मी हो गए। इस घटना में शिमला रानी, हरमनप्रीत को मामूली चोट लगीं। सुखप्रीत सिंह के सिर पर और गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत को अंदरूनी काफी चोटें लगीं, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना का जायजा लेने के लिए एसडीएम केशव गोयल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की।
विज्ञापन