फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roof collapsed due to cylinder explosion in Muktsar of Punjab

Punjab News: मुक्तसर में सिलिंडर फटने से घर की छत उड़ी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, खाना बनाते वक्त हादसा

Tue, 09 May 2023 05:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 May 2023 05:10 PM IST
सार

धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि मकान की कच्ची छत तक उड़ गई। उन्होंने जैसे-तैसे घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घर में वे दोनों पिता-पुत्र ही रहते हैं। इस धमाके में उनका टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, अलमारी समेत अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Roof collapsed due to cylinder explosion in Muktsar of Punjab
धमाके पर बर्बाद हुआ घर का सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुक्तसर शहर के गोनियाना रोड पर सोमवार की देर रात एक घर में खाना बनाते समय लीकेज के कारण सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत भी उड़ गई। यही नहीं घर में पड़ा सारा सामान तहस-नहस हो गया और जलकर राख हो गया। वहीं घर में रखा बाकी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर में रह रहे पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


धमाके की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घर के मालिक मजदूर सतपाल पुत्र महंगा राम ने बताया कि वह रात को अपने बेटे के साथ घर में गैस सिलिंडर पर खाना तैयार कर रहा था। अचानक सिलिंडर लीक हो गया और कुछ पलों में ही धमाका हो गया। इस कारण घर में आग लग गई। 
विज्ञापन


धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि मकान की कच्ची छत तक उड़ गई। उन्होंने जैसे-तैसे घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घर में वे दोनों पिता-पुत्र ही रहते हैं। इस धमाके में उनका टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, अलमारी समेत अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed