{"_id":"5922f2e24f1c1b5d1e535a75","slug":"rohtak-nirbhaya-demand-for-cbi-probe-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतक 'निर्भया': 7 दिन में पुलिस ने बरामद किया सिर्फ मोबाइल, अब CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक 'निर्भया': 7 दिन में पुलिस ने बरामद किया सिर्फ मोबाइल, अब CBI जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 22 May 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत की रहने वाली युवती से गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या करने के आरोपियों को सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को सोमवार को सीजेएम निशांत शर्मा की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पुलिस महज उनके मोबाइल फोन ही बरामद कर सकी है।
वहीं, पीड़िता के अधिवक्ता विकास इंदौरा ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की भयावहता के बावजूद इसे संजीदगी से नहीं ले रही है। मामले में अब तक किसी अन्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
रोहतक में मिला था शव
रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर नृशंस हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई थी। युवती दवा बनाने की कंपनी में काम करती थी और नौ मई को कंपनी में जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वह लापता हो गई थी। वारदात का खुलासा कीर्तिनगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर उसने युवती की हत्या कर दी है। इससे पहले उसने गैंगरेप करना भी कबूल किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में अपहरण के बाद गैंगरेप, हत्या, नशीला पदार्थ पिलाने के साथ ही एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। सुमित के बाद उसके साथी को भी 11 मई को ही काबू किया था। दोनों आरोपियों को पहले दो दिन व बाद में सात दिन के रिमांड पर लिया गया था। सोमवार को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम निशांत शर्मा की अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मोबाइल डिटेल के बाद बारीकी से हो रही जांच
Rohtak gang rape
- फोटो : File Photo
आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने सात दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से महज उनके मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में वारदात में प्रयुक्त कार व ईंट को पहले ही बरामद कर चुकी है। सात दिन की लंबी पूछताछ में पुलिस आरोपियों से और ज्यादा कुछ नहीं उगलवा सकी। आरोपियों ने पहले दिए बयान को ही कायम रखा है। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता लगा है कि वह हिमाचल में भी बात करते थे। पुलिस उनके हिमाचल कनेक्शन का भी पता लगाएगी।
मोबाइल डिटेल के बाद बारीकी से हो रही जांच
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की डिटेल निकालने के बाद उसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की बातचीत की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने कार मालिक से भी बातचीत की है, लेकिन उसकी संलिप्तता का कोई रिकार्ड सामने नहीं आया है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उनसे मोबाइल बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त कार व ईंट को पहले ही बरामद किया जा चुका है।
-मुकेश जाखड़, डीएसपी मुख्यालय।