फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak murder case: Wrestling coach Sukhwinder arrested in a joint operation by Delhi and Haryana Police

पांच हत्याओं से रोहतक को दहलाने वाला सुखविंदर गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

Sat, 13 Feb 2021 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Rohtak murder case: Wrestling coach Sukhwinder arrested in a joint operation by Delhi and Haryana Police
सुखविंदर सिंह - फोटो : amar ujala

जाट कॉलेज कुश्ती अखाड़े में पांच लोगों की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी रेसलिंग कोच सुखविंदर को दिल्ली व रोहतक की संयुक्त टीम ने शनिवार को समयपुर बादली से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर हरियाणा पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। शाम को उसे पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया। एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि जल्द रोहतक पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। फिलहाल एसआईटी दिल्ली में आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


रोहतक के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि जाट कॉलेज स्थित जिम्नेजियम हाल में चल रहे अखाड़े में हुए गोलीकांड में आरोपी को पकड़ने के लिए डीएसपी नरेंद्र कादयान, डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। जिसमें पीजीआईएमएस थाना, सीआईए यूनिट, एवीटी स्टाफ, साईबर सेल को शामिल किया गया। पुलिस ने खास इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी को समयपुर बादली से दबोच लिया। आरोपी सुखविंदर भी कुश्ती कोच है और जाट कालेज के जिम्नेजियम हाल में कुश्ती की कोंचिग देता था।
विज्ञापन

  
डीजीपी ने रखा था एक लाख का इनाम
वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर पर एक लाख का इनाम घोषित किया। डीजीपी मनोज यादव व एडीजीपी संदीप खिरवार लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही टीमों के संपर्क में थे। रोहतक पुलिस को आरोपी सुखविंदर के बारे में दिल्ली में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली। जिसके आधार पर रोहतक पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, ताकि आरोपी फरार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और समयपुर बादली थाना से आरोपी सुखविंदर को काबू किया है। पूरी कार्रवाई में एसआईटी टीम निरंतर दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क में रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 


इन पांच लोगों की गई थी हत्या 
1. मनोज मलिक (39) निवासी गांव सरगथल जिला सोनीपत सहायक प्राध्यापक जाट कालेज और कुश्ती कोच
2. साक्षी मलिक (32) पत्नी मनोज मलिक निवासी गांव सरगथल जिला सोनीपत कुश्ती खिलाड़ी व रेलवे मे क्लर्क 
3. पूजा (17) निवासी गांव सिरोहा जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) कुश्ती खिलाड़ी 
4. प्रदीप मलिक (30) निवासी गांव मोखरा, रेलवे में सीटीआई एवं कुश्ती कोच 
5. सतीश दलाल (28) निवासी गांव माडोठी जिला झज्जर हाल सांपला कुश्ती कोच

घायलों की स्थिति
1. अमरजीत (35) निवासी गांव निंदाना कुश्ती कोच, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उपचार के दौरान हालत नाजुक बनी हुई है। 
2. सरताज (3) पुत्र मनोज मलिक निवासी गांव सरगथल जिला सोनीपत। सरताज रोहतक पीजीआईएमएस के निक्कू वार्ड में भर्ती है। वह कोमा में है, उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बच्चे का दिमाग सही से काम नहीं कर रहा है। बच्चे को गोली सिर से आंख के रास्ते बाहर आई है। 



पत्नी से तलाक हो चुका है आरोपी का 
पांच लोगों की हत्या के आरोपी 32 वर्षीय सुखविंदर गांव बरोदा जिला सोनीपत का रहने वाला है और एनआईएस कोर्स पास कुश्ती कोच बना। आरोपी की उत्तर प्रदेश निवासी तन्नु के साथ शादी हुई थी। पत्नी से तलाक हो चुका है। चार साल का बेटा है, जो दादा-दादी के पास रहता है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह वजह आई सामने
जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज को सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोद के अनुसार करीब 5 दिन पहले महिला खिलाड़ी पूजा ने करीब 4-5 दिन पहले अपने परिवार को सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है। परिवार ने यह शिकायत कोच मनोज मलिक से की। जिस शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंदर कोच को अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए सुखविंदर ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed