फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak and Karnal included in 100 clean cities

स्वच्छता सर्वेक्षणः टॉप 100 में हरियाणा के दो शहर, करनाल 41वें और रोहतक 89वें स्थान पर

Sat, 23 Jun 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 23 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rohtak and Karnal included in 100 clean cities
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 - फोटो : Demo photo
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में हरियाणा के करनाल ने 41वीं और रोहतक ने 89वीं रैंक के साथ टॉप 100 शहरों में जगह बनाई है। 4203 शहरों की स्वच्छता के सर्वेक्षण के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने रैंकिंग जारी की है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 23 और जोनल स्तर पर 20 अवार्ड घोषित किए हैं। एक लाख की आबादी वाले शहरों में 18 शहर शामिल हुए। इनमें करनाल राज्य में पहले, रोहतक दूसरे, गुरुग्राम तीसरे और पंचकूला चौथे स्थान पर रहे हैं। वहीं सिरसा, कैथल और यमुनानगर की रैंकिंग राज्य में सबसे खराब रही। 2017 की रैंकिंग में करनाल 434 शहरों में 65वें और रोहतक 295वें स्थान पर था
विज्ञापन


एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रदेश के 62 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ था। इनमें करनाल के घरौंडा को नॉर्थ जोन में चौथी और राज्य में पहली रैंकिंग मिली है। वहीं करनाल के ही नीलोखेड़ी, निसिंग और इंद्री ने नॉर्थ जोन में क्रमश: 9वीं, 12वीं और 14वीं रैंकिंग पाई। इस वर्ग में प्रदेश खरखौदा (1164), लोहारू (959) और तावड़ू (953) को सबसे निचली रैंकिंग नॉर्थ जोन में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की रैंकिंग
 

शहर              रैंकिंग        स्कोर
करनाल          41          2957.70
रोहतक          89           2614.22
गुरुग्राम         105        2564.01
पंचकूला        142         2368.68
हिसार          146          2332.2
सोनीपत       156         2278.83
अंबाला         159         2263.26
थानेसर        199         2079.52
बहादुरगढ़       209        2036.75
फरीदाबाद       217       1996.7
भिवानी         240        1901.68
पलवल         246        1886.6
पानीपत        255        1860.41
रेवाड़ी          256        1859.38
जींद            274        1785.71
सिरसा         294        1700.02
कैथल         304        1663.83
यमुनानगर   313        1643.69



एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की रैंकिंग (नॉर्थ जोन रैंकिंग टॉप फाइव)

शहर            रैंकिंग        स्कोर
घरौंडा            4            2414
नीलोखेड़ी       9            2219
निसिंग        12           2189
इंद्री            14            2152
रादौर          16           2121
------------------------

घरौंडा को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन का अवॉर्ड
नॉथ जोन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की रैंकिंग में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एड बेस्ट प्रैक्टिस का खिताब हासिल करने वाली नगरपालिका घरौंडा को इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी ने सम्मानित किया।


शहर को कहां कितने अंक मिले

करनाल


श्रेणी                                 अंक
सर्विस लेन प्रोग्रेस               696/1400
डायरेक्ट ऑबजर्वेशन          1060/1200
सिटीजन फीडबैक              1201/1400

कहां मिले कितने नंबर

रोहतक

श्रेणी                                    अंक

सर्विस लेन प्रोग्रेस               295/1400
डायरेक्ट ऑबजर्वेशन          1101/1200
सिटीजन फीडबैक              1217/1400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed