स्वच्छता सर्वेक्षणः टॉप 100 में हरियाणा के दो शहर, करनाल 41वें और रोहतक 89वें स्थान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 23 और जोनल स्तर पर 20 अवार्ड घोषित किए हैं। एक लाख की आबादी वाले शहरों में 18 शहर शामिल हुए। इनमें करनाल राज्य में पहले, रोहतक दूसरे, गुरुग्राम तीसरे और पंचकूला चौथे स्थान पर रहे हैं। वहीं सिरसा, कैथल और यमुनानगर की रैंकिंग राज्य में सबसे खराब रही। 2017 की रैंकिंग में करनाल 434 शहरों में 65वें और रोहतक 295वें स्थान पर था
एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रदेश के 62 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ था। इनमें करनाल के घरौंडा को नॉर्थ जोन में चौथी और राज्य में पहली रैंकिंग मिली है। वहीं करनाल के ही नीलोखेड़ी, निसिंग और इंद्री ने नॉर्थ जोन में क्रमश: 9वीं, 12वीं और 14वीं रैंकिंग पाई। इस वर्ग में प्रदेश खरखौदा (1164), लोहारू (959) और तावड़ू (953) को सबसे निचली रैंकिंग नॉर्थ जोन में मिली है।
एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की रैंकिंग
शहर रैंकिंग स्कोर
करनाल 41 2957.70
रोहतक 89 2614.22
गुरुग्राम 105 2564.01
पंचकूला 142 2368.68
हिसार 146 2332.2
सोनीपत 156 2278.83
अंबाला 159 2263.26
थानेसर 199 2079.52
बहादुरगढ़ 209 2036.75
फरीदाबाद 217 1996.7
भिवानी 240 1901.68
पलवल 246 1886.6
पानीपत 255 1860.41
रेवाड़ी 256 1859.38
जींद 274 1785.71
सिरसा 294 1700.02
कैथल 304 1663.83
यमुनानगर 313 1643.69
एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की रैंकिंग (नॉर्थ जोन रैंकिंग टॉप फाइव)
शहर रैंकिंग स्कोर
घरौंडा 4 2414
नीलोखेड़ी 9 2219
निसिंग 12 2189
इंद्री 14 2152
रादौर 16 2121
------------------------
घरौंडा को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन का अवॉर्ड
नॉथ जोन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की रैंकिंग में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एड बेस्ट प्रैक्टिस का खिताब हासिल करने वाली नगरपालिका घरौंडा को इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी ने सम्मानित किया।
शहर को कहां कितने अंक मिले
करनाल
श्रेणी अंक
सर्विस लेन प्रोग्रेस 696/1400
डायरेक्ट ऑबजर्वेशन 1060/1200
सिटीजन फीडबैक 1201/1400
कहां मिले कितने नंबर
रोहतक
श्रेणी अंक
सर्विस लेन प्रोग्रेस 295/1400
डायरेक्ट ऑबजर्वेशन 1101/1200
सिटीजन फीडबैक 1217/1400