फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rock garden, play, nukkad natak, theater for theater group, sardar uddham singh, at chandigarh,

‘आजाद’ नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया क्रांतिकारियों का संदेश

Sun, 14 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
rock garden, play, nukkad natak, theater for theater group, sardar uddham singh, at chandigarh,
theater for theater group play - फोटो : amar ujala
रॉक गार्डन में थिएटर फॉर थिएटर ग्रुप की ओर से ‘आजाद’ नुक्कड़ नाटक खेला गया। जिसमें देश के भीतरी हालातों पर व्यंग कसते हुए लोगों को आपस में मिल-जुल कर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

 नाटक की शुरुआत शहीद-ए-आजम सरदार उधम सिंह के बुत से होती है।

जिसे देखकर लोग उनके हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई होने को लेकर आपस में लड़ने लग जाते हैं। उधम सिंह का बुत ऐसी परिस्थिति को देखकर काफी परेशान होता है और एक दिन उसमें आत्मा आ जाती है। वह इंसानों की दुनियां में रहने लगता है।
विज्ञापन


वह लोगों से पूछता है कि क्या भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने इसी दिन के लिए कुर्बानी दी थी, कि तुम लोग धर्म और जाति के नाम पर आपस में झगड़ने लग जाओ। यह दुख की बात है कि आजादी से पहले देश अंग्रेजों की यातनाएं सह रहा था और अब देश के  भीतरी हालात ही इसे दीमक की तरह खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का विकास तभी होगा जब हम एकजुट होकर रहेंगे। बुत के यह कहते ही नाटक का अंत हो जाता है। 45 मिनट की अवधि वाले इस नाटक का निर्देशन सुदेश शर्मा ने किया। इसमें थिएटर फॉर थिएटर ग्रुप के 10 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed