फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robotic surgery

पहली 20 रोबोटिक सर्जरी फ्री करेगा पीजीआई

Thu, 06 Nov 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Nov 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery

पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी अगले एक से डेढ़ महीने तक शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि पीजीआई पहली 20 रोबोटिक सर्जरी बिल्कुल फ्री करेगा। उसके बाद भी रोबोटिक सर्जरी रियायती दर पर ही की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट ने रोबोटिक सर्जरी के लिए ट्रायल किया। पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर और यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व हेड प्रो.एसके शर्मा को ट्रायल के लिए खासतौर पर बुलाया गया। यूरोलॉजी के मौजूदा हेड प्रो.एके मंडल भी यहां मौजूद थे।
विज्ञापन


पीजीआई पहले 20 मरीजों से रोबोटिक सर्जरी का कोई पैसा नहीं लेगा। इसके बाद पीजीआई की योजना है कि मरीज से इस खर्च का एक चौथाई या एक तिहाई खर्च ही लिया जाए। पहले 20 मरीजों के लिए सर्जिकल प्रोसिजर तो फ्री होगा, केवल बेड चार्जेस और दवाओं का खर्च ही उसे देना होगा। प्राइवेट अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी का खर्च दो से ढाई लाख रुपये होता है। पीजीआई में रोबोट सर्जरी पर 16 करोड़ का खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबोटिक सर्जरी के फायदे
रोबोटिक सर्जरी में चीर-फाड़ कम होती है और खून भी ज्यादा नहीं बहता। इस सर्जरी के बाद मरीज रिकवर भी जल्दी हो जाता है। इसके रिजल्ट भी कॉमन सर्जरी से ज्यादा बेहतर होते हैं। सर्जन के लिए भी काफी आसानी रहती है और ऑपरेशन की हर बारीकी पर नजर रहती है।


12 नवंबर से नया ओटी एरिया शुरू
रोबोटिक सर्जरी में अभी समय लगेगा, लेकिन नया ऑपरेशन थिएटर एरिया 12 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। नया ओटी भी रोबोटिक सर्जरी के लिए ही बनाया गया है। फिलहाल नए ओटी में एंडोस्कोपी और लैपरोस्कॉपी की जाएंगी। नए ओटी को करीब 3 करोड़ की लागत से तैयार किया गया जिसमें कई आधुनिक तकनीकें इस्तेमाल होंगी।

यहां होगी रोबोटिक सर्जरी
रोबोटिक सर्जरी एरिया पीजीआई के नेहरू हॉस्पिटल की सेकिंड फ्लोर, ए-ब्लॉक में बना है। ये एरिया आईसीयू के ठीक सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed