{"_id":"bff4492660623ed7b5760e3c9b15b0a1","slug":"robbery-with-itbp-soldier-including-minor-2-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP जवान से लूट, नाबालिग समेत दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITBP जवान से लूट, नाबालिग समेत दो काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कुछ दिनों से लूटपाट और स्नैचिंग के मामलों में नाबालिगों की बढ़ती संलिप्तता पुलिस के लिए चिंता का कारण बन गई है। एक हफ्ते में चोरी और लूट के मामलों में छह नाबालिग आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को सेक्टर 45 के दो घरों में चोरी करने केआरोप में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा था। मंगलवार को यूआईईटी के पास एक युवक को लूटने के आरोप में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। एक ताजा मामले में रामदाबार से कांस्टेबल को चाकू दिखाकर लूटने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों में भी एक नाबालिग है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को बस का इंतजार कर रह आईटीबीपी जवान से मोबाइल और नगदी छीनने के आरोप में नाबालिग समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया है और दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है । पीड़ित के मुताबिक मंगलवार शाम को वह रामदरबार बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो लड़के आए और उसके पेट में चाकू लगा दिया। एक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और दूसरे ने जेब से पर्स निकाल लिया और फरार हो गए।
आरोपी मोबाइल का सिम निकाल कर वहीं फें क गए। उनके जाने के बाद पीड़ित भी उनको ढूंढने के लिए इधर उधर देखने लगा। उसने देखा कि दोनों आरोपी वहीं पास के पार्क में खड़े हैं । पीड़ित ने उन पर नजर रखते हुए वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। मौकेपर थानापुलिस पहुंची और पीड़ित की निशान देही पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान हरिओम (19) निवासी फेस 1 राम दरबार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया। हरिओम को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक कुछ नहीं करते और नशे के आदी हैं।