फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery with businessman on gun point

गन प्वाइंट पर व्यापारी से 1.70 लाख की लूट

Wed, 02 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Wed, 02 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
robbery with businessman on gun point

हरियाणा के झज्जर में शहर की नई सब्जी मंडी के पास सरेबाजार बाइक सवार दो युवकों ने गन प्वाइंट पर एक बीड़ी व्यापारी से एक लाख 70 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हवा में रिवॉल्वर लहराते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सुमित कुमार व डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी, मगर आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने मंगलवार सुबह फिल्मी अंदाज में एक बीड़ी व्यापारी से रुपये छीन लिए। हुआ यूं कि शहर के मेन बाजार निवासी शशांक मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर सब्जीमंडी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशांक ने थैले में एक लाख 70 हजार रुपये डाले हुए थे। जैसे ही वह सब्जीमंडी के पास पहुंचा तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने शशांक को धक्का दिया। संतुलन बिगड़ता देख शशांक ने अपनी स्कूटी रोक ली। जब तक शशांक कुछ समझ पाता पल्सर बाइक पर आगे बैठे युवक ने अपनी कमर से रिवॉल्वर निकालकर शशांक की कनपटी पर तान दी तथा उसे धक्का दे दिया।

धक्के से शशांक गिर गया। पूरी घटनाक्रम को देखकर आस-पास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बाइक से उतरकर शशांक का रुपयों से भरा थैला छीन लिया। इस पर दो तीन दुकानदार मदद के लिए आगे आए तो उक्त युवक ने उन पर भी पिस्तौल तान दी।

साथ ही कहा कि अगर कोई भी आगे आया तो वे उसे गोली मार देंगे। उसके बाद दोनों बदमाश हवा में रिवॉल्वर को लहराते हुए वहां से बाजार की तरफ फरार हो गए।

व्यापारी की हुई थी रेकी
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि बदमाशों ने पहले शशांक की पूरी रेकी की हुई थी। बदमाशों को पता था कि वह किस समय अपनी दुकान पर आता है तथा उसके पास कैश भी होता है। इसीलिए वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। इससे यह भी संभावना है कि व्यापारी का ही कोई न कोई जानकार इस पूरे घटनाक्रम में शामिल रहा हो। इतनी ज्यादा जानकारी किसी को भी मिलना बिना किसी नजदीकी व्यक्ति के संभव नहीं है।


पल्सर सवारों ने ही तोड़ी थी महिला की चेन
28 अगस्त को बेरी गेट पर एक स्थानीय महिला कमला की चेन तोड़ी गई थी। चेन तोड़ने वाले युवक भी दो ही युवक थे और वे पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों ही मामलों में कुछ और समानताएं भी हैं। दोनों घटनाओं में आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा नहीं बांधा हुआ था तथा पल्सर बाइक बिना नंबर की थी। हो सकता है कि दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले युवक एक ही हों।

तीन टीमों का किया गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने सिटी चौकी पुलिस को तुरंत मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मामले को ट्रेस करने के लिए तीन स्पेशल टीमों का गठन किया है। एसपी सुमित कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed