फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in chandigarh teacher house in absence

घर खाली छोड़कर घूमने जा रहे हैं, यह खबर जरूर पढ़ लें

Tue, 23 Feb 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
robbery in chandigarh teacher house in absence

अगर आप घर को खाली छोड़कर घूमने के लिए जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए और यह खबर पढ़ लें, नुकसान से बचेंगे। चंडीगढ़ में आए दिन बंद घरों के ताले टूट रहे हैं। पुलिस बस केस दर्ज कर जांच करने का दावा करती रहती है।

विज्ञापन


सोमवार को सेक्टर 45 में स्थित एक निजी स्कूल के टीचर के घर से चोर लाखों की नगदी और गहने ले गए। घर के सभी लोग शहर से बाहर थे। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 20-21 फरवरी को रात सेक्टर 45 के मकान नंबर 281/2 का ताला तोड़कर चोर नगदी और सोने के गहने ले गए।
विज्ञापन


घर के मालिक विक्रम जुनेजा ने बताया कि वह 20 फरवरी को पूरे परिवार के साथ अमृतसर किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। अगले दिन 21 फरवरी को उनके मोबाइल पर पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर का ताला टूटा है और घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम जुनेजा ने घर आकर देखा तो डेढ़ लाख रुपये, तीन सोने की अंगुठियां और कानों की बालियां गायब थीं। ज्वेलरी की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। जुनेजा ने 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने जांच कर पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सेक्टर 36 में एक ही रात में दो घरों में चोरी हुई थी। जिसमें एक घर फार्मास्युटिकल्स टॉर्क कंपनी के मालिक का था। उनके घर से पचास लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी हुए थे। पुलिस अभी तक उस मामले को नहीं सुलझा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed