फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery at gun point from woman returning home from Elante mall

एलांते मॉल से घर लौट रही महिला से गन प्वाइंट पर लूट

Sat, 20 Nov 2021 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery at gun point from woman returning home from Elante mall
चंडीगढ़। एलांते मॉल से वीरवार रात घर लौट रही एक महिला से गन प्वाइंट पर लूट का मामला सामने आया है। एलांते के सामने सड़क पार कर आम के बाग से जा रही महिला से नकाबपोश बदमाश ने सोने की चेन और अंगूठियां उतरवा लीं। महिला ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपराजिता (31) ने शिकायत दी है कि वह सेक्टर-28ए में पीजी में रहकर एलांते मॉल में जॉब करती है। पीड़िता ने बताया कि रात 8.23 बजे एलांते मॉल से ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। उसे वेरका प्लांट के रास्ते से आम के बाग के बीच से निकलकर सेक्टर-29 होते हुए सेक्टर-28 जाना था। इस दौरान मुंह पर मास्क और हाथ में दस्ताने पहने एक बदमाश पिस्टल लेकर आ गया। पीड़िता की कनपटी पर पिस्टल लगाकर सोने की चेन और अंगूठियां उतरवा लीं। बदमाश गहने लेकर सेक्टर-29 कॉलोनी की ओर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

नीचे गिर गई एक अंगूठी, उसे छोड़कर कर भाग गए बदमाश
अपराजिता चंबा केडल्हौजी की रहने वाली हैं। पीड़िता ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर पैदल ही घर जा रही थी। वह ढाई महीने पहले ही पीजी में रहने आई थी। इससे पहले वह बद्दी में नौकरी कर रही थी। गले में एक चेन और हाथ में तीन अंगूठी पहनी हुई थीं। बदमाश ने जब गहने उतारने को कहा तो वह घबराकर चेन उतारने लगी। इस दौरान एक अंगूठी हाथ से निकलकर नीचे गिर गई। बदमाश जल्दबाजी में उस अंगूठी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed