{"_id":"6556804e2827fae4640d9de9","slug":"robbery-accused-were-getting-bail-with-fake-documents-two-arrested-chandigarh-news-c-16-sml1026-284892-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लूट के आरोपी की फर्जी दस्तावेज से करवा रहे थे जमानत, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लूट के आरोपी की फर्जी दस्तावेज से करवा रहे थे जमानत, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। लूट के आरोपी की फर्जी दस्तावेजों पर जमानत करवाने का प्रयास करने वाले दो लोगों के खिलाफ अदालती आदेशों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। इनमें से एक को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला सिटी के बालकृष्ण (45) और सेक्टर-25डी के नितिन (27) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सेक्टर 36 थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश जयबीर सिंह की अदालत के रीडर नरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप के मुताबिक दोनों ने रॉबरी की धारा में पकड़े गए कपिल नामक एक आरोपी की फर्जी तरीके से जालसाजी करते हुए श्योरिटी देने का प्रयास किया था। अदालत के संज्ञान में मामला आते ही सेक्टर-36 थाना पुलिस को संबंधित मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए।
छाती और हाथ में चाकू मार बैग लूटा था
बीते 20 जून को सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने रॉबरी और अपराध की नीयत से सांझी सोच रखने की धाराओं में यह मामला दर्ज किया था। बुड़ैल गांव के अमरजीत पांडे की शिकायत में शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में कार्यरत शिकायतकर्ता घटना वाले दिन शाम 4.25 बजे साइकिल से घर जा रहा था। सेक्टर 32/33 की विभाजित सड़क पर दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए और धमकाते हुए एक आरोपी ने उनका बैग छीन लिया। बैग में शिकायतकर्ता का पर्स भी था जिसमें 500 रुपये, डीएल और आधार कार्ड था। दूसरे युवक ने शिकायतकर्ता का गला पकड़ हाथ और छाती पर चाकू मारा था।