{"_id":"65281062f92919911107c5d5","slug":"robbers-held-family-hostage-in-amritsar-of-punjab-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: छह लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक, मुखिया को मारी गोली, शोर मचाने पर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: छह लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक, मुखिया को मारी गोली, शोर मचाने पर भागे
Thu, 12 Oct 2023 09:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के सुल्तानविंड थाना क्षेत्र के गांव चाटीविंड में बुधवार सुबह लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों ने परिवार को बंदी बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने परिवार के मुखिया को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सुल्तानविंड गांव निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह परिवार के लोग रोजमर्रा के काम में लगे थे। इस दौरान सुबह 6:40 बजे लूट के इरादे से छह लोग उनके घर घुसे और परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान एक लुटेरे ने उनके पिता बलकार सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
गगनदीप सिंह ने बताया कि पिता को गोली लगने पर उन्होंने मार दिया-मार दिया का शोर मचाया तो सभी लुटेरे फरार हो गए। उन्होंने तुरंत जख्मी पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी की गई है।
विज्ञापन